facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

हवाई अड्डे के छत्रपति शिवाजी महाराज नाम पर विवाद नहीं : राज ठाकरे

Last Updated- December 12, 2022 | 3:26 AM IST

राज ठाकरे ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डे को छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम दिया जाता है, तो विवाद नही होगा। भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर हवाई अड्डे को दि.बा. पाटिल नाम दिए जाने के समर्थन के लिए राज ठाकरे से मिले। इसके बाद राज ठाकरे ने पत्रकारों को कहा कि बालासाहेब ठाकरे आदरणीय है। दि.बा. पाटिल महान व्यक्तित्व है। मुंबई में जो हवाई अड्डा है, उसका नाम शिवाजी महाराज है। उसका ही एक्सटेंशन नवी मुंबई हवाई अड्डा है, इसलिए उसका ही नाम इस हवाई अड्डे को मिलेगा।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दि.बा. पाटिल रखने के लिए रायगड, नवी मुंबई के स्थानीय लोग आक्रामक हो रहे हैं। वहां के स्थानीय निवासी हवाईअड्डे का नाम दि.बा. पाटिल रखने की मांग कर रहे हैं। वे लोग 24 जून को सिडको पर रैली निकालने वाले हैं। सिडको ने पहले ही बालासाहेब ठाकरे का नाम रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। शिवसेना नेताओं की मांग है कि इस हवाई अड्डे को बालासाहेब ठाकरे का नाम दिया जाए। बालासाहेब का नाम रखने के लिए विधायक मंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख चुके हैं। बालासाहेब का नाम रखने को लेकर शिवसेना के एमपी, विधायक की बैठक हाल में ही खारघर में हुई थी।
कुछ दिन पहले परियोजना से प्रभावित लोग और सभी पार्टियों की कृति समिति ने मुम्बई, ठाणे, रायगड में 10 जून को मानव श्रृंखला आंदोलन किया था। आंदोलन में भाजपा नेता भी शामिल थे। भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर ने दि.बा. पाटिल नाम रखने की मांग की है।

एक हफ्ते पहले संजय राउत ने पत्रकार सम्मेलन में कहा था कि नवी मुंबई हवाई अड्डे को बालासाहेब ठाकरे का नाम देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। प्रस्ताव सभी पार्टियों ने मंजूर करके केंद्र सरकार को भेज दिया है। दि.बा. पाटिल श्रमिकों के नेता और संघर्ष करने वाले नेता थे।
महाराष्ट्र में कई शहरों, जगहों का नामकरण करने की राजनीति चल रही है। उसमें एक और नामकरण का मुद्दा शामिल हो गया है। पिछले 10 साल से हवाई अड्डे का काम चल रहा है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पहला विमान कब उतरेगा। सिडको की नवी मुम्बई हवाई अड्डा निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना है। करीब 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से यह बन रहा है।

First Published - June 22, 2021 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट