facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

आज का इतिहास | आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था ‘भारत रत्न’ सम्मान

कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

Last Updated- January 25, 2023 | 12:33 PM IST
Mother Teresa

कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था की दुनियाभर में शाखाएं हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 25 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

1971: युगांडा की सशस्त्र सेना के प्रमुख इदी अमीन ने सैन्य तख्तापलट के जरिए राष्ट्रपति मिल्टन ओबोट से सत्ता छीनी।

ओबोट 1962 में आजादी के बाद से देश का नेतृत्व कर रहे थे और तख्तापलट के समय सिंगापुर में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन आठ अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।

1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1983 : विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।

1990 : कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। इस घटना में 88 लोग बच गये। बाद में पता चला कि हादसे के समय विमान के चारों इंजन बंद हो चुके थे और उसमें ईंधन लगभग खत्म था।

1999: कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में 300 लोगों की मौत और एक हजार घायल।

1999 : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निष्कासित कर दिया गया। 2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस ‘प्रक्षेपास्त्र’ का परीक्षण किया।

2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।

2009 : श्रीलंका सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से उसका आखिरी गढ़ मल्लाइतिवु छीना।

2010 : इराक की राजधानी बगदाद में तीन होटलों में बम फटने से 36 लोगों की मौत। भाषा एकता एकता

First Published - January 25, 2023 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट