facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

दिल्ली में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए उपचार केंद्र बनेंगे

Last Updated- December 12, 2022 | 4:36 AM IST

दिल्ली में अब 18-44 आयु वर्ग के लिए टीके का संकट पैदा हो गया है। अब एक से भी कम दिन का स्टॉक बचा है। शुक्रवार से इस आयु वर्ग के लिए चल रहे 150 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ सकता है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 5.50 फीसदी संक्रमण दर के साथ 3,231 कोरोना मामले आए और कोरोना से 233 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली के तीन अस्पतालों एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी में डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।  आप विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन का स्टॉक एक सप्ताह पहले ही खत्म हो चुका है। अब कोविशील्ड का स्टॉक भी खत्म होने को है। 20 मई की सुबह तक 65,580 कोविशील्ड की खुराक का स्टॉक बचा है। एक दिन में करीब 50 हजार खुराक लग जाती है। इतनी खुराक गुरुवार को लग सकती है। ऐसे में शुक्रवार को टीके लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खुराक नहीं बचेगी।

First Published - May 20, 2021 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट