facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अमेरिका 2022-23 के लिए 64,716 अतिरिक्त एच2बी वीजा जारी करेगा

Last Updated- December 14, 2022 | 5:04 PM IST

अमेरिका 2022-23 के लिए 64,716 अतिरिक्त एच2बी वीजा जारी करेगा
PTI / वॉशिंगटन  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) अमेरिका अस्थायी व्यवस्था के तहत वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए अतिरिक्त 64

एच-2बी वीजा के जरिये नियोक्ता गैर-कृषि या अन्य सेवाओं के लिए विदेशी कामगारों से सीमित अवधि के लिए अस्थायी तौर पर काम ले सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के इस कदम का विशेष असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि इस वीजा के लिए आवेदन देने वाले भारतीयों की संख्या ज्यादा नहीं है।

भारतीय आमतौर पर एच-2बी वीजा के लिए आवेदन नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका जाने वाले ज्यादातर भारतीय उच्च कौशल वाले पेशेवर होते हैं जिन्हें अमेरिकी कंपनियां ऐसी विशिष्ट भूमिकाओं जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है, के लिए रखती हैं। इस तरह के आव्रजन के लिए एच-1बी वीजा होता है।

यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा, ‘‘गृह सुरक्षा विभाग और श्रम विभाग एक अस्थायी नियम जारी कर रहे हैं जिसके तहत वित्त वर्ष 2022-2023 में 64,716 अतिरिक्त एच-2बी अस्थायी गैर-कृषि कामकार वीजा उपलब्ध हो सकेंगे।’’

ये अतिरिक्त वीजा उन अमेरिकी नियोक्ताओं के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए जारी किए जा रहे हैं जिन्हें 15 सितंबर, 2023 से पहले अतिरिक्त कामगारों की जरूरत है।

भाषा

मानसी अजय

First Published - December 14, 2022 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट