facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने जीतीं 6 सीटें

Last Updated- December 14, 2022 | 9:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनावों में सफलता हासिल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल साख बचाई है बल्कि सत्ता विरोधी रुझान के दावों को भी भोथरा किया है। मंगलवार को प्रदेश में जिन सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजे आए हैं उसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आगे की तैयारी की बानगी दी है, वहीं विपक्ष को भी आईना दिखाने का काम किया है।
भाजपा ने छह सीटें जीतकर अपनी पहले की स्थिति बरकरार रखी है जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। प्रियंका गांधी के प्रदेश का प्रभारी बनने से उत्साहित कांग्रेस ने कोई सीट तो नहीं जीती पर उसने कई जगह मुख्य मुकाबले में आकर अपना दम दिखाया। भारी जीत का दावा कर रही सपा को निराशा हाथ लगी है जबकि बहुजन समाज पार्टी की कई सीटों पर बुरी गत हुई है। छह सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा तो सपा अपनी इकलौती जौनपुर की मल्हनी सीट बचा पाई।  
नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के रुझानों से एक बार फिर से साबित हो गया कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर देश की जनता को भरोसा है और इस बात पर जनता ने एक बार फिर से मुहर लगा दी है।
यूपी में नौगांवा (अमरोहा), बुलंदशहर,  टुंडला( फिरोजाबाद), घाटमपुर (कानपुर), बांगरमऊ (उन्नाव), मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। उपचुनाव प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी, ब्रज, रुहेलखंड से लेकर अवध क्षेत्र की सीटों पर हो रहा था और इसे विधानसभा के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा था। सात सीटों के लिए उपचुनावों में छह सीटें भाजपा तो एक सीट सपा के पास थी। जिन सीटों पर चुनाव हुए थे इनमें से नौगावां सादात सीट योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन, घाटमपुर सीट मंत्री कमलरानी वरुण और बुलंद शहर व देवरिया सदर सीट विधायकों के दिवंगत होने के चलते खाली हुई।

First Published - November 10, 2020 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट