facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

संडीला में बनेंगी वेबली ऐंड स्कॉट की पिस्टल-रिवॉल्वर

Last Updated- December 15, 2022 | 1:22 AM IST

दुनिया भर में अपने अचूक निशाने और तेजी के लिए मशहूर वेबली ऐंड स्कॉट की रिवॉल्वर और पिस्टल अब उत्तर प्रदेश में बनेगी।
लंदन की हथियार निर्माता कंपनी वेबली ऐंड स्कॉट ने हरदोई जिले के संडीला में कारखाना लगाया है। इस कारखाने से नवंबर में रिवॉल्वरों का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। फिलहाल वेबली संडीला में जन सामान्य के इस्तेमाल में आने वाली प्वाइंट 32 बोर की रिवॉल्वर और पिस्टल बनाएगी जबकि बाद में इस कारखाने में सेना के लिए भी हथियारों का निर्माण किया जाएगा। ब्रिटिश कंपनी ने रिवॉल्वर और पिस्टल के निर्माण के लिए लखनऊ की सियाल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ करार किया है। पहले चरण में कंपनी 32 एमएम की रिवॉल्वर बनाएगी।
वेबली संडीला के प्रोजेक्ट प्रमुख सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कंपनी ने तीन साल पहले लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और बीते साल मार्च में उसे कारखाना लगाने की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों और मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत वेबली ने इस कारखाने को स्थापित किया है।
गौरतलब है कि विश्व युद्ध के समय वेबली ऐंड स्कॉट गठबंधन सेना को हथियार देती थी। सिंह ने बताया कि लड्डू के लिए मशहूर संडीला की पहचान अब इस विश्व प्रसिद्ध रिवॉल्वर से भी होगी। कंपनी की उत्पादन इकाई में काम पूरा हो चुका है और नवंबर से वेबली  रिवॉल्वर बनाने का काम शुरू कर देगी। कंपनी के ब्रिटेन स्थित मुख्यालय से 15 विशेषज्ञों की टीम संडीला जाएगी। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक संडीला में तैयार होने वाली प्वाइंट 32 एमएम की रिवॉल्वर की कीमत 1.60 लाख रुपये तक रखी जाएगी। कंपनी दूसरे चरण में शॉट गन और गोला-बारूद भी बनाने का काम करेगी जो भारतीय सेना के लिए होगा। आने वाले समय में संडीला की उत्पादन इकाई में शॉटगन और टॉमहॉक एयर राइफल का निर्माण भी किया जाएगा। यह भारत में किसी विदेशी आयुध निर्माण कंपनी की पहली इकाई होगी जो निजी क्षेत्र में खोली गई है।

First Published - September 24, 2020 | 1:29 AM IST

संबंधित पोस्ट