facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BS Banker of the Year Award: गुरुवार को होगी विजेता के नाम की घाेषणा

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 11:15 PM IST
BS Banker of the Year Award: The name of the winner will be announced on Thursday

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़े एक प्रख्यात नाम और वित्तीय दिग्गजों का सम्मानित निर्णायक मंडल गुरुवार को वर्चुअल बैठक कर प्रति​ष्ठित बिज़नेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द इयर 2021-22 के विजेता के नाम पर मुहर लगाएगा।

RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस मूंदड़ा की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल में एचडीएफसी लि. के वाइस चेयरमैन एवं सीईओ केकी मिस्त्री, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के एमडी एवं सीईओ ए बालसुब्रमण्यन, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एमडी एवं सीईओ पीएस जयकुमार तथा आईकैन इन्वेस्टमेंट्स एडवाइजर्स के चेयरमैन अनिल सिंघवी शामिल हैं।

2020-21 का बिज़नेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द इयर सम्मान आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी संदीप बख्शी को मिला था। उम्मीदवारों को चुनते समय निरंतर बेहतर प्रदर्शन को प्रमुख पैमाना माना जाता है। अंतिम चरण में योग्य उम्मीदवार को छांटे जाने के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं। परिसंप​त्तियों में वृद्धि, देनदारियां, शुल्क, प्रोविजन पूर्व मुनाफा, ब्याज आय और गैर-निष्पादित आ​स्तियां वे मानदंड हैं, जिनके आधार पर उम्मीदवारों को छांटा जाता है।

विजेता के नाम की घोषणा करने से पहले निर्णायक मंडल के सदस्य कुछ अन्य मानदंड भी रख सकते हैं जैसे आरबीआई नियमों का अनुपालन या ऋणदाता पर कितनी बार जुर्माना लगाया गया है आदि।

वित्त वर्ष 2021-22 के शुरुआती महीने कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित रहे लेकिन बाद में इसका असर कम हो गया। हालांकि 2020 की तरह सख्त लॉकडाउन नहीं होने से आ​र्थिक गतिवि​धियां मजबूत बनी रहीं, जो 2021-22 के 8.7 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में भी परिल​क्षित होता है। 2021-22 में बैंकिंग क्षेत्र के मुनाफे और पूंजी पर्याप्तता में भी सुधार हुआ।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement