facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindi Diwas 2023: मानव शरीर रचना विज्ञान के नाम से प्रकाशित हुई डॉ ए के द्विवेदी की पहली किताब

Advertisement

इस पुस्तक के लेखन में दो अन्य चिकित्सकों डॉ वैभव चतुर्वेदी और डॉ कनक चतुर्वेदी का भी योगदान रहा है।

Last Updated- September 14, 2023 | 8:02 AM IST
Dr AK Dwivedi's first book published in the name of Human Anatomy

मानव शरीर रचना विज्ञान पुस्तक का लेखन इंदौर के सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक तथा केंद्रीय होमियोपैथ अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ ए के द्विवेदी ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी ने किया है।

डॉ. द्विवेदी के अनुसार चिकित्सा विज्ञान में उच्च शिक्षा की पुस्तक लिखने की प्रेरणा उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति प्रोफेसर रामदेव भारद्वाज तथा मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ आरएस शर्मा से मिली। उनके ही आग्रह पर पुस्तक को सरलतम भाषा में लिखने का निश्चय किया गया और हम अपने इस लक्ष्य को प्राप्त भी कर सके।

लगभग 300 पन्नों की इस पुस्तक में मुख्य रूप से मानव शरीर का परिचय, कंकाल तंत्र, जोड़ों, पेशी तंत्र, तंत्रिका तंत्र, अंत:स्त्रावी तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, लसिका तंत्र, श्वसन तंत्र, पाचन, उत्सर्जन और प्रजनन आदि से संबंधित अध्यायों को शामिल किया गया है। इस पुस्तक के लेखन में दो अन्य चिकित्सकों डॉ वैभव चतुर्वेदी और डॉ कनक चतुर्वेदी का भी योगदान रहा है।

उल्लेखनीय है कि रूस और जापान समेत दुनिया के कई देश अपनी मातृभाषाओं में चिकित्सा की शिक्षा देते हैं। मध्य प्रदेश में भी करीब पांच साल पहले चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को हिंदी में परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 फीसदी बच्चे इस सुविधा का लाभ भी लेते हैं।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement