खेल

Women’s Asian Champions Trophy 2023 में 6 देश लेंगे हिस्सा, भारत का पहला मैच थाईलैंड से

भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था

Published by
भाषा   
Last Updated- September 12, 2023 | 1:04 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम Women’s Asian Champions Trophy में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी।

भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था।

Also Read: Asia Cup match: रऊफ और नसीम का एशिया कप के बाकी मैचों में खेलना संदिग्ध, दहानी और जमान पाक टीम में शामिल

भारत ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। सभी टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है। चोटी पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ग्रुप चरण में टॉप पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगी जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। Women’s Asian Champions Trophy का मौजूदा चैंपियन जापान है लेकिन इस बार उसे कोरिया और भारत से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कोरिया ने अभी तक सर्वाधिक तीन बार यह ट्रॉफी जीती है।

Also Read: कोहली-राहुल ने कोलंबो में बोला हल्ला, बने ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स

First Published : September 12, 2023 | 1:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)