facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI: सीरीज जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज बोर्ड को लताड़ा, कही ये बात

Advertisement

रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने तीसरा वनडे 200 रन से जीतकर श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम की ।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:15 PM IST
Hardik Pandya

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) यहां दौरे पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (West Indies Cricket Board) को इन मसलों का हल निकालने पर गौर करना चाहिए ।

रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में हार्दिक की कप्तानी में भारत ने तीसरा वनडे 200 रन से जीतकर श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम की ।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है । लेकिन अगली बार जब हम यहां आये तो चीजें बेहतर हो सकती है । यात्रा से लेकर हर चीज के प्रबंधन तक । पिछले साल भी कुछ परेशानियां हुई थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वेस्टइंडीज क्रिकेट को इस पर गौर करके यह सुनिश्चित करना चाहिये कि जब कोई टीम दौरे पर आती है तो उसे लक्जरी नहीं चाहिए होती है , बल्कि मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाना चाहिए ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा हमने यहां खेलने का पूरा मजा लिया ।’’

इससे पहले भारतीय टीम की त्रिनिदाद से बारबडोस की देर रात की फ्लाइट करीब चार घंटे देरी से रवाना हुई जिससे श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व खिलाड़ियों की नींद पूरी नहीं हुई । उन्होंने बीसीसीआई से इसे लेकर नाराजगी जताई थी ।

ये भी पढ़ें: Ind vs Pak, World Cup 2023: बदल गई मैच की तारीख, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

भारत ने आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हराया

भारत ने तीसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर मंगलवार को श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक एकदिवसीय मैच में पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 35.3 ओवर में 151 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए। इससे पहले तीन मैचों की यह Ind vs WI श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर थी और भारत तीसरा मैच जीतने के साथ ही श्रृंखला का विजेता बना।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (85) और इशान किशन (77) की शानदार शुरूआत और संजू सैमसन (51) एवं कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 70) की तेजतर्रार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

इसके बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सात ओवर में 30 रन देकर प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन और शार्दुल ठाकुर ने 6.3 ओवर में 37 रन देते हुए चार विकेट चटकाए।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 12:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement