अफगानिस्तान को मंगलवार रात खेले गए रोमांचक मैच में तीन रन से हराकर श्रीलंका एशिया कप 2023 (Asia Cup Super 4) के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।
श्रीलंका की जीत बेहद रोमांचक रही। उसने आखिरी दो विकेट तब लिए जब अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल तीन रन और चाहिए थे और राशिद खान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फंसे रह गए थे।
एशिया कप (Asia Cup 2023) के दूसरे चरण के लिए आखिरकार चार टीमों की पुष्टि हो गई है। श्रीलंका के साथ-साथ ग्रुप बी से बांग्लादेश और ग्रुप ए से पाकिस्तान और भारत ने एशिया कप 2023 में सुपर स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
एशिया कप 2023 में सुपर फोर चरण बुधवार को शुरू होगा। ग्रुप ए के टॉपर पाकिस्तान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाले बांग्लादेश से भिड़ेगा।
Super 4 में अन्य दो टीमें भारत और श्रीलंका हैं और उनके मैच शनिवार, 9 सितंबर, 2023 से शुरू होंगे।
Also Read: Asia Cup Super 4: अफगानिस्तान का टूटा दिल….2 रन की रोमांचक जीत के साथ श्रीलंका ‘सुपर फोर’ में पंहुचा
सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार यानी 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस एशिया कप में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत में बारिश की वहज से केवल एक पारी का खेल खेला गया था। भारत ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाए थे।
Match Number Match Date Match Timing (IST)
Pakistan vs Bangladesh September 6 3 PM
Bangladesh vs Sri Lanka September 9 3 PM
Pakistan vs India September 10 3 PM
India vs Sri Lanka September 12 3 PM
Pakistan vs Sri Lanka September 14 3 PM
India vs Bangladesh September 15 3 PM
पाकिस्तान के साथ-साथ भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
एशिया कप के सुपर फोर चरण के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होंगे।
सुपर फोर में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
Also Read: साउथ अफ्रीका ने WC 2023 के लिए घोषित की टीम, 8 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप
स्टार स्पोर्ट्स एशिया कप 2023 के सुपर फोर चरण का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण करेगा।