खेल

Asian Champions Trophy: दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की

रियोमा ओओका ने छठे मिनट में टूर्नामेंट का पहला गोल करके जापान को बढ़त दिलाई लेकिन चेओलियन पार्क ने 26वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 03, 2023 | 6:58 PM IST

मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया (South Korea) ने गुरुवार को यहां एक करीबी मैच में जापान (Japan) को 2-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत की।

रियोमा ओओका ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागा

रियोमा ओओका ने छठे मिनट में टूर्नामेंट का पहला गोल करके जापान को बढ़त दिलाई लेकिन चेओलियन पार्क ने 26वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इस तरह से दोनों टीम मध्यांतर तक 1-1 से बराबरी पर थी।

Also read: Asian Champions Trophy के जरिए एशियाई खेलों की तैयारी को पुख्ता करने उतरेगी भारतीय टीम

जंग हू किम ने तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल करके दक्षिण कोरिया को बढ़त दिलाई जो उसने आखिर तक बरकरार रखी। इसके बाद जापान ने लगातार हमले किए लेकिन दक्षिण कोरियाई रक्षकों ने अच्छी तरह से बचाव करके अपनी टीम को तीन महत्वपूर्ण अंक दिलाए।

First Published : August 3, 2023 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)