facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Team Squash Championships 2024: भारत की पुरुष और महिला टीमें जीतीं

Advertisement

चोटिल अभय सिंह के बिना खेल रही पुरुष टीम ने अनुभवी वेलावन सेंथिलकुमार की अगुआई में कुवैत को 2-1 से हराया।

Last Updated- June 12, 2024 | 8:36 PM IST
Velavan Senthilkumar
Velavan Senthilkumar (X)

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने यहां चल रही एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। चोटिल अभय सिंह के बिना खेल रही पुरुष टीम ने अनुभवी वेलावन सेंथिलकुमार की अगुआई में कुवैत को 2-1 से हराया।

रतिका एस सीलान की अगुआई में महिला टीम ने मकाउ को 2-1 और मंगोलिया को 3-0 से शिकस्त दी। भारतीय पुरुष टीम को हालांकि अपने दूसरे ग्रुप मैच में जापान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले के पूर्ण नतीजों का अभी इंतजार है। पुरुष वर्ग में सेंथिलकुमार ने कुवैत के अथबी हमाद को 11-4, 11-5, 11-4 से हराया लेकिन राहुल भाटिया को मोहम्मद अल्खानफिर के खिलाफ 8-11, 12-10, 8-11, 11-9, 2-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

सूरज कुमार चंद ने बदर अलमोघरेबी को 11-6, 11-7, 11-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। मकाउ के खिलाफ रतिका ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए ल्यु क्वाई ची को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया। पूजा आरती रघु को येउंग वेंग ची के खिलाफ 6-11, 5-11, 2-11 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन जेनेट विधि ने येउंग वेई वेंग को 11-9, 6-11, 14-12, 11-9 से हराकर भारत को जीत दिलाई। मंगलोलिया के खिलाफ रतिका, पूजा और सुनिता पटेल ने जीत दर्ज करते हुए भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 8:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement