facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australian Open: सुमित नागल ने रचा इतिहास! पहली बार टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे, 27वें नंबर के खिलाड़ी को हराया

Advertisement

नागल आस्ट्रेलियाई ओपन में पहली बार दूसरे दौर तक पहुंचे हैं। वह 2021 में पहले दौर में लिथुआनिया के रिकार्डास बेरांकिस से 2 . 6, 5 . 7, 3 . 6 से हार गए थे।

Last Updated- January 16, 2024 | 3:21 PM IST

भारत के सुमित नागल (Sumit Nagal) ने दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को सीधे सेटों में हराकर अपने कैरियर में पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । 26 वर्ष के नागल क्वालीफायर के रास्ते मुख्य ड्रॉ में पहुंचे हैं ।

उन्होंने 31वीं वरीयता प्राप्त बुबलिक को दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6 . 4, 6 . 2, 7 . 6 से मात दी । नागल आस्ट्रेलियाई ओपन में पहली बार दूसरे दौर तक पहुंचे हैं । वह 2021 में पहले दौर में लिथुआनिया के रिकार्डास बेरांकिस से 2 . 6, 5 . 7, 3 . 6 से हार गए थे ।

विश्व रैंकिंग में 139वें स्थान पर काबिज नागल अपने कैरियर में दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम का दूसरा दौर खेलेंगे । वह 2020 अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में डोमिनिक थिएम से हारे थे जो बाद में चैम्पियन बने ।

पहली बार किसी भारतीय ने ग्रैंडस्लैम एकल में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया

नागल की जीत के साथ ही 35 साल में पहली बार किसी भारतीय ने ग्रैंडस्लैम एकल में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है । आखिरी बार 1989 में रमेश कृष्णन ने मैट विलांडर को मात दी थी जो उस समय दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और आस्ट्रेलियाई ओपन में मौजूदा चैम्पियन थे।

नागल की शुरूआत शानदार रही और पहले ही गेम में उन्होंने बुबलिक की सर्विस तोड़ी लेकिन अपनी सर्विस भी बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने फिर बुबलिक की सर्विस तोड़कर पहला सेट 42 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बुबलिक की सर्विस दो बार तोड़ी और अपनी बरकरार रखकर 43 मिनट में जीत दर्ज की।

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने सातवें गेम तक अपनी सर्विस टूटने नहीं दी । इसके बाद नागल ने सर्विस तोड़कर 4 . 3 की बढत बनाई और यह 5 . 3 कर दी ।यह सेट टाइब्रेकर तक खिंचा जिसमें नागल 7 . 5 से विजयी रहे।

नागल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग फाइनल में स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकान को 6 . 4, 6 . 4 से हराकर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे थे । उन्होंने 2019 में अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के खिलाफ ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया था । उन्होंने फेडरर को एक सेट में हराया भी लेकिन मैच 6 . 4, 1 . 6, 2 . 6, 4 . 6 से हार गए । अमेरिकी ओपन 2020 के पहले दौर में उन्होंने अमेरिका के ब्राडले क्लान को 6 . 1, 6 . 3, 3 . 6, 6 . 1 से हराया था ।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement