खेल

IND vs BAN 2nd ODI: मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

Published by
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Last Updated- December 07, 2022 | 1:22 PM IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यहां बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कैच लेने का प्रयास करते हुए बाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा और इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।’’ पहला एकदिवसीय मुकाबला एक विकेट से जीतकर बांग्लादेश तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

First Published : December 7, 2022 | 1:19 PM IST