खेल

Hockey World CUP: क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से हार वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

Published by
भाषा
Last Updated- January 22, 2023 | 11:09 PM IST

भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम लगभग 15000 घरेलू समर्थकों के सामने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया। .

भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किये। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी।

First Published : January 22, 2023 | 11:09 PM IST