facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UEFA का आनंद ले सकेंगे भारतीय दर्शक, Sony ने मीडिया राइट्स समझौते का नवीनीकरण किया

Advertisement

Sony Pictures Networks India अगले तीन सत्र तक यूएफा चैम्पियंस लीग, यूरोपा लीग, कांफ्रेंस लीग और सुपर कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के मैचों का यह प्रसारण करेगा।

Last Updated- March 04, 2024 | 6:39 PM IST
Sony India

यूरोपीय फुटबॉल के शौकीन भारतीय दर्शक रीयाल मैड्रिड, मैनचेस्टर युनाइटेड, लिवरपूल और बायर्न म्युनिख जैसी अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते देख सकेंगे चूंकि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने यूनियन आफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफा) के साथ प्रसारण और डिजिटल अधिकारों संबंधी करार का नवीनीकरण किया है ।

इसके तहत यह अगले तीन सत्र तक यूएफा चैम्पियंस लीग, यूरोपा लीग, कांफ्रेंस लीग और सुपर कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के मैचों का यह प्रसारण करेगा। यह अनुबंध 2024 . 25 से 2026 . 27 तक के लिये होगा जिसमें सोनी अपने चैनलों पर यूएफा की विभिन्न स्पर्धाओं के 1600 से अधिक मैच दिखा सकेगा।

चैनल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूएफा की प्रमुख क्लब प्रतियोगिताओं में अब जनवरी में कोई ब्रेक नहीं होगा लिहाजा दर्शक बिना किसी ब्रेक के अगस्त से मई तक यूरोपीय क्लब फुटबॉल का आनंद ले सकेंगे। सोनी स्पोटर्स नेटवर्क्स यूएफा चैम्पियंस लीग के चुनिंदा मैचों का हिन्दी, तमिल और तेलुगू में प्रसारण जारी रखेगा।

Also read: PM मोदी को लेकर Google के AI Gemini ने दी गलत जानकारी, मांगनी पड़ी माफी

चैनल के मुख्य राजस्व अधिकारी, वितरण और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय और प्रमुख खेल व्यवसाय राजेश कौल ने कहा, ‘‘सोनी स्पोटर्स नेटवर्क्स सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल को लोगों तक पहुंचाने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ अगले तीन सत्र के लिये यूएफा के साथ अपनी साझेदारी को विस्तार देकर गर्व महसूस कर रहा है। 2020 के बाद से भारत में यूएफा चैम्पियंस लीग के दर्शक 51 प्रतिशत बढे हैं और इसका श्रेय क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री को जाता है।’’

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement