facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023, KKR vs RCB : सुयश रहस्यमयी स्पिनर नहीं है – कोहली की टीम को हराने के बाद बोले KKR के कप्तान

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 12:44 PM IST
KKR bowler suyash sharma
PTI

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा युवा सुयश शर्मा को रहस्यमयी स्पिनर नहीं मानते और उन्होंने कहा कि वह सामान्य लेग ब्रेक गेंदबाज है जिनकी अपनी विशिष्टता है। दिल्ली के अंडर 25 स्पिनर सुयश ने अभी तक केवल आयु वर्ग के टूर्नामेंट खेले हैं। उन्होंने गुरुवार को सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के साथ मिलकर केकेआर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आसान जीत दिलाई थी।

राणा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘सुयश रहस्यमयी स्पिनर नहीं है। वह सामान्य लेग स्पिनर है लेकिन उसकी अपनी विशिष्टता है क्योंकि उसका एक्शन परंपरागत है और उसकी गेंद को समझना बहुत मुश्किल होता है।’’ सुयश को वेंकटेश अय्यर की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था।

उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे केकेआर ने आरसीबी को 205 रन के लक्ष्य के सामने 17.4 ओवर में 123 रन पर आउट कर दिया था। राणा ने कहा,‘‘ हवा में उसकी गति अधिक होती है। अगर उसके खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए थोड़ा भी संदेह हुआ तो आप शत प्रतिशत परेशानी में पड़ जाएंगे। मैच दर मैच उसमें सुधार होगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं जानता था कि सुयश अच्छा प्रदर्शन करेगा लेकिन मैं पावर प्ले में सुनील और फिर वरुण को गेंदबाजी देना चाहता था और इन दोनों ने हमें सफलता भी दिलाई। बीच के ओवरों में विकेट लेना महत्वपूर्ण था।’’

राणा ने कहा,‘‘ वरुण की वापसी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वह पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था लेकिन इस बार अच्छी गेंदबाजी कर रहा है।’’

राणा ने शार्दुल ठाकुर की भी प्रशंसा की जिन्होंने सातवें नंबर पर उतर कर 29 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे शुरु से ही उसके बल्लेबाजी कौशल पर विश्वास था लेकिन उन्होंने जिस तरह से शॉट खेले वह मेरी उम्मीद से भी बेहतर है। अगर आपका ऑलराउंडर इस तरह से बल्लेबाजी करता है और अपने दम पर मैच का पासा पलट देता है तो फिर किसी कप्तान को और क्या चाहिए।’’

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement