facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोहली-राहुल के शतक, लेकिन हारिस रऊफ गेंदबाजी करने क्यों नहीं आए? ये है वजह

Advertisement

India-Pakistan Match: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दिया 357 रन बनाने का लक्ष्य।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:52 PM IST

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत पाकिस्तान आमने-सामने थे। पहले दिन बारिश होने की वजह से केवल 24.1 ओवर का खेल हो पाया था और टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 124 रन बना लिए थे। बहरहाल, दूसरे दिन जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी, तो पाकिस्तान टीम के एक फैसले ने सबको चौंका दिया।

दरअसल, केएल राहुल और विराट कोहली दोनों छोरों से पाकिस्तानी गेंदबाजों पर अटैक कर रहे थे लेकिन फिर भी हारिस रऊफ गेंदबाजी करने को नहीं आए। पहले दिन रऊफ ने 5 ओवर की गेंदबाजी की थी और उन्होंने 27 रन देकर कोई विकेट नहीं निकाला था। लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से असर जरूर छोड़ा था।

दूसरे दिन जब बाकी पाकिस्तानी गेंदबाज कोहली और राहुल को आउट करने में सहज नहीं दिख रहे थे तब उम्मीद थी कि शायद बाबर आजम अपने तुरुप के इक्के को आजमाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह फिर पूरी पारी में गेंदबाजी करते नहीं दिखे।

हारिस रऊफ ने क्यों नहीं की गेंदबाजी?

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने कहा कि रऊफ को राइट फ्लैंक में थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही है। इसलिए पाकिस्तान टीम एहतियात बरतते हुए हारिस को गेंदबाजी नहीं करवाना चाहती। जाहिर है कि यह पाकिस्तान टीम के लिए एक बड़ा झटका रहा क्योंकि राहुल-कोहली के तूफान को रोकने में रऊफ बड़ी भूमिका निभा सकते थे।

कोहली-राहुल के शतक

विराट कोहली के 47वें वनडे शतक और केएल राहुल के छठे वनडे शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 356/2 का स्कोर खड़ा किया। बीते रोज जहां शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी निभाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजी को दिन में तारे दिखाए थे। वहीं दूसरे दिन कोहली और राहुल ने बाकी काम पूरा किया। कोहली 122 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 6:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement