facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वापसी में महज एक टूर्नामेंट में खेलने के बाद नडाल चोट के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से हटे

Advertisement

इस 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने कहा था कि उन्हें शुरू में ‘टेंडन मुद्दे’ के बजाय यह मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या लगी थी।

Last Updated- January 07, 2024 | 7:04 PM IST
Rafael Nadal

राफेल नडाल ने चोट के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से हटने का फैसला किया जबकि उन्होंने 12 महीने तक खेल से बाहर रहने के बाद वापसी में केवल एक ही टूर्नामेंट खेला था। नडाल ने कहा कि उन्हें अपने सर्जरी हुए कूल्हे की चिंता है क्योंकि शुक्रवार को ब्रिसबेन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे सेट में उन्हें ‘मेडिकल टाइम आउट’ लेना पड़ा था जिसमें वह जोर्डन थाम्पसन से हार गये थे।

इस 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने कहा था कि उन्हें शुरू में ‘टेंडन मुद्दे’ के बजाय यह मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या लगी थी। पिछले साल इसी दौरान उन्हें ‘टेंडन’ की समस्या से काफी दर्द झेलना पड़ा था। लेकिन उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मेलबर्न से आने के बाद हुए स्कैन में पता चला है कि उनकी मांसपेशी में एक छोटा सा घाव है और इसके उपचार के लिए वह वापस स्पेन जा रहे हैं।

Also read: David Warner ने बताया रिटायरमेंट का प्लान, IPL को लेकर कही ये बात


उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘इस समय मैं उच्चतम स्तर के पांच सेट के मैच में हिस्सा लेने के लिए तैयार नहीं हूं।’’ नडाल ने कहा, ‘‘मैंने इस वापसी के लिए पूरे साल बहुत कड़ी मेहनत की थी और जैसा कि मैंने हमेशा जिक्र किया है कि मेरा लक्ष्य तीन महीनों में अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंचने का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए दुखद खबर है कि मैं मेलबर्न में दर्शकों के सामने नहीं खेल पाऊंगा, यह बहुत बुरी खबर भी नहीं है क्योंकि हम सत्र के लिए सकारात्मक बने रहेंगे।’’

नडाल ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में यहां आस्ट्रेलिया में खेलना चाहता था और मुझे कुछ मैच खेलने का मौका मिला जिन्होंने मुझे काफी खुश और सकारात्मक बनाया।’’ नडाल ने अपने पहले दो प्रतिस्पर्धी मैच जीते जिसमें उन्होंने डोमिनिक थिएम (पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी) और वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले आस्ट्रेलियाई जेसन कुबलर को हराया।

क्वार्टरफाइनल में उन्हें दूसरे सेट में तीन मैच प्वांइट मिले लेकिन नडाल तीनों गंवा बैठे। आस्ट्रेलियाई ओपन 14 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement