facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मंदी ने रचा चक्रव्यूह

Last Updated- December 08, 2022 | 6:42 AM IST

ऊंची ब्याज दरें और मंदी की मार वाहन क्षेत्र पर जबदरदस्त पड़ रही है।


यही वजह है कि देश में कार निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी ने कहा कि नवंबर में उसकी कार की बिक्री 27.4 फीसदी घटकर 47,103 इकाई रह गई। कंपनी ने बताया कि पूर्व वर्ष की समान अवधि में 64,885 कारों की बिक्री की गई थी।

तिमाही में कंपनी के कुल वाहनों की बिक्री 24.4 फीसदी घटकर 52,111 इकाई पर पहुंच गई, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 69,699 इकाई पर थी।

कंपनी ने बताया कि आल्टो, जेन एस्टिलो, वैगनआर, स्विफ्ट और ए-स्टार की बिक्री 26.6 फीसदी घटकर 34,976 इकाई हो गई।

सेडान एसएक्स 4 और डिजायर की बिक्री नवंबर में 40.3 फीसदी बढ़कर 5,975 इकाई पहुंच गई। उधर, टाटा मोटर्स की बिक्री में भी 12 फीसदी की गिरावट और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 40 फीसदी की गिरावट आई है।

First Published - December 2, 2008 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट