खेल

T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

T20 Cricket WCup, IND vs AFG: भारत ने गुरुवार को अपने जोरदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को 47 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 21, 2024 | 11:59 AM IST

T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने गुरुवार को अपने जोरदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को 47 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप-1 में 2 पॉइंट्स हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर आ गई। भारत का नेट रन रेट +2.350 हैं। वहीं, ग्रुप 1 में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसका रन रेट +2.471 है।

भारत का अब अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है, जो कि 22 जून को होगा। अफगानिस्तान मैच हारने के बाद अब चौथे स्थान पर आ गई है। इसका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 22 जून को होगा।

ग्रुप-2 की करें तो गत चैंपियन इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 स्थान पर है। सुपर-8 की हर टीम ने 1-1 मुकाबला खेल लिया है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने यूएसए को, दूसरे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को, तीसरे में भारत ने अफगानिस्तान को तो चौथे में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हरा दिया है।

20 टीमों को आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) में टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया था, जिसमें हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली चार टीमों को अगले दौर यानी सुपर-8 राउंड में पहुंचने का मौका मिला। भारत और अमेरिका ने ग्रुप ए, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ग्रुप बी, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने ग्रुप सी से जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने ग्रुप डी से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की।

सिलेक्ट हुई इन 8 टीमों को दो ग्रुप – ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया।

ग्रुप 1 में भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान हैं, जबकि ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और यूएसए शामिल हैं।

ग्रुप 2 की बात करें तो, इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद टीम रैंकिंग में टॉप पर है। इंग्लैंड का रन रेट +1.343 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अमेरिका को हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका का रन रेट +0.900 है।

टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 प्वाइंट टेबल

Group 1
Teams M W L NR PT NRR
India 1 1 0 0 2 2.35
Australia 1 1 0 0 2 2.471
Afghanistan 1 0 1 0 0 -2.35
Bangladesh 1 0 0 0 0 -2.471

Group 2

Teams M W L NR PT NRR
England 1 1 0 0 2 1.343
South Africa 1 1 0 0 2 0.9
United States of America 1 0 1 0 0 -0.9
West Indies 1 0 1 0 0 -1.343

 

ICC T20 विश्व कप 2024 में टॉप 10 हाई स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

Player Span Mat Inns NO Runs HS Ave SR 100 50 0 4s 6s
N Pooran (WI) 2024-2024 5 5 0 200 98 40 141.84 0 1 0 14 14
AGS Gous (USA) 2024-2024 4 4 1 182 80* 60.66 146.77 0 2 0 17 9
TM Head (AUS) 2024-2024 5* 5 2 179 68 59.66 157.01 0 1 0 17 11
Rahmanullah Gurbaz (AFG) 2024-2024 5 5 0 178 80 35.6 149.57 0 2 1 11 11
Ibrahim Zadran (AFG) 2024-2024 5 5 0 160 70 32 120.3 0 1 1 18 4
MP Stoinis (AUS) 2024-2024 5* 3 1 156 67* 78 190.24 0 2 0 13 10
DA Warner (AUS) 2024-2024 5* 5 1 148 56 37 152.57 0 1 0 14 8
PD Salt (ENG) 2024-2024 5 4 1 147 87* 49 181.48 0 1 0 13 9
Aaron Jones (USA) 2024-2024 4 4 2 141 94* 70.5 151.61 0 1 1 6 13
B McMullen (SCOT) 2024-2024 4 3 1 140 61* 70 170.73 0 2 0 13 8

 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Player Mat Inns Balls Overs Mdns Runs Wkts BBI Ave Econ SR 4 5
Fazalhaq Farooqi (AFG) 5 5 110 18.2 0 113 15 5/9 7.53 6.16 7.33 1 1
A Zampa (AUS) 5* 5 120 20 0 118 11 4/12 10.72 5.9 10.9 1 0
A Nortje (SA) 5 5 120 20 0 107 10 4/7 10.7 5.35 12 1 0
Arshdeep Singh (IND) 4 4 96 16 0 111 10 4/9 11.1 6.93 9.6 1 0
TA Boult (NZ) 4 4 96 16 2 59 9 3/16 6.55 3.68 10.66 0 0
Tanzim Hasan Sakib (BAN) 5* 5 96 16 2 81 9 4/7 9 5.06 10.66 1 0
AJ Hosein (WI) 5 5 114 19 1 97 9 5/11 10.77 5.1 12.66 0 1
AS Joseph (WI) 5 5 99 16.3 0 121 9 4/19 13.44 7.33 11 1 0
Rashid Khan (AFG) 5 5 120 20 0 125 9 4/17 13.88 6.25 13.33 1 0
JJ Bumrah (IND) 4 4 90 15 2 52 8 3/7 6.5 3.46 11.25 0 0

 

First Published : June 21, 2024 | 11:59 AM IST