facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TRAI के चेयरमैन बने अनिल लाहोटी

Advertisement

TRAI Chairman : लाहोटी भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं।

Last Updated- January 30, 2024 | 11:23 PM IST
New Trai chief A K Lahoti has work cut out as issues pile up with regulator TRAI के चेयरमैन बने अनिल लाहोटी

अनिल कुमार लाहोटी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नए चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। लाहोटी की दक्षता की बदौलत ट्राई लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल कर सकता है। इन मुद्दों में सैटलाइट स्पेक्ट्रम, डायरेक्ट टू मोबाइल टेक्नॉलजी, राष्ट्रीय प्रसारक नीति और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस शामिल हैं।

पेंशन और प्रशिक्षण विभाग के सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार ट्राई प्रमुख के पद पर लाहोटी को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। वह रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्याधिकारी के पद पर 31 अगस्त, 2023 तक आठ महीने तक रहे। वह इससे पहले रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत) थे।

लाहोटी भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्रीय, मध्य, उत्तर मध्य, पश्चिम और पश्चिम मध्य रेलवे में 36 वर्ष से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रतिष्ठित अजमेरी गेट इमारत की योजना व निर्माण के लिए जाने जाते हैं।

ट्राई प्रमुख की दौड़ में तीन अन्य नाम थे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक के सचिव अजय प्रकाश साहनी, दूरसंचार विभाग के पूर्व सदस्य ए. के. तिवारी और पूर्व ऊर्जा सचिव संजीव सहाय शामिल थे। साहनी और तिवारी ने पहले ट्राई के साथ काम किया था।

लाहोटी दूरसंचार नियामक में नियुक्त गिने चुने गैर आईएएस में से हैं। ट्राई दूरसंचार व प्रसारण क्षेत्रों की स्वतंत्र नियामक है। ट्राई के पूर्व चेयरपर्सन पीडी वाघेला 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। दो दौर के साक्षात्कार के बाद लाहोटी का चयन हुआ है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement