facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

April Auto Sales: वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में 2.95% बढ़ी, अप्रैल में बिक गई 22.87 लाख यूनिट

Advertisement

फाडा ने कहा कि कमर्शियल वाहनों (CV) को छोड़कर सभी श्रेणियों में अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

Last Updated- May 05, 2025 | 12:18 PM IST
Automobile sales inch up 2.95% in April, CV sales see decline, says Fada

April Auto Sales: देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री इस साल अप्रैल में मामूली 2.95% बढ़कर 22,87,952 यूनिट हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने यह जानकारी दी है। फाडा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के आसपास ग्राहकों द्वारा खरीदारी पूरी करने से अप्रैल का अंत पॉजिटिव रुख के साथ हुआ। अप्रैल, 2024 में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 22,22,463 यूनिट रही थी।

कमर्शियल वाहनों की ब्रिकी घटी

फाडा ने कहा कि कमर्शियल वाहनों (CV) को छोड़कर सभी श्रेणियों में अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और ट्रैक्टर बिक्री में क्रमशः 2.25%, 24.5%, 1.5% और 7.5% की बढ़ोतरी हुई। वहीं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री एक प्रतिशत घट गई। अप्रैल में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 16,86,774 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 16,49,591 यूनिट रही थी। इस तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2.25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। समीक्षाधीन महीने में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,49,939 यूनिट रही, जबकि अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 3,44,594 यूनिट रहा था। इस तरह यात्री वाहनों की बिक्री 1.55% बढ़ी।

Also read: Microsoft ने Skype को कहा अलविदा, अब Teams होगा नया चैटिंग प्लेटफॉर्म

टैरिफ वॉर थमने से बाजार में सुधार

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘टैरिफ वॉर थमने के साथ शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। ऐसे में निवेशकों की चिंता कम हुई है। इस तरह ग्राहकों ने चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु का लाभ उठाकर खरीदारी पूरी की, जिससे अप्रैल का आंकड़ा पॉजिटव रहा।’’ पिछले महीने वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 1.05% घटकर 90,558 यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल, 2024 में यह 91,516 यूनिट रही थी।

दूसरी ओर, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री 7.56% बढ़कर 60,915 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 56,635 यूनिट थी। फाडा ने कहा कि अप्रैल में तिपहिया सेगमेंट में जोरदार तेजी देखने को मिली। माह के दौरान तिपहिया की खुदरा बिक्री 24.51% बढ़कर 99,766 यूनिट हो गई। अप्रैल, 2024 में 80,127 तिपहिया बिके थे।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement