facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Leyland का जापान की Nidec Motor के साथ करार, भारत में डेवलप करेगी कमर्शियल ई-ड्राइव मोटर्स

Advertisement

अशोक लीलैंड अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निडेक से मोटर लेना जारी रखेगी। इसके साथ ही भविष्य के इलेक्ट्रिक समाधानों के लिए अनुसंधान और विकास पर भी सहयोग करेगी।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:16 PM IST
Ashok Leyland
Representative Image

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी अशोक लीलैंड ने जापान की वैश्विक इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइव विनिर्माता निडेक मोटर कॉरपोरेशन (निडेक) के साथ बहुआयामी साझेदारी की है। निडेक मोटर कॉरपोरेशन असल में निडेक कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है। अशोक लीलैंड और निडेक साथ मिलकर ई-ड्राइव मोटर और प्रणाली तैयार करेगी, जो उन्नत और कुशल इलेक्ट्रिक वाहन समाधान के साथ-साथ भारत के वाणिज्यिक वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगी।

अशोक लीलैंड और निडेक साथ मिलकर इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट्स (ईडीयू) के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करेगी। यह उत्कृष्टता केंद्र गियर शिफ्टिंग में नवोन्मेष के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक मोटर प्रौद्योगिकी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम तैयार करने पर ध्यान देगा।

अशोक लीलैंड अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निडेक से मोटर लेना जारी रखेगी। इसके साथ ही भविष्य के इलेक्ट्रिक समाधानों के लिए अनुसंधान और विकास पर भी सहयोग करेगी। इस करार से भारत के वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने वाले ई-ड्राइव को नया बनाने और डिजाइन करने के दोनों कंपनियों के सामान्य लक्ष्य का बी पता चलता है। इसके अलावा, सहयोग का लक्ष्य भारत में अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मजबूत स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला बनाना है।

अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शेनु अग्रवाल ने कहा, ‘अशोक लीलैंड इलेक्ट्रिक मोटर प्रौद्योगिकी में वैश्विक दिग्गज निडेक के साथ साझेदारी करके काफी प्रसन्न है। इस सहयोग से हमें खास तौर पर भारत के वाणिज्यिक वाहन बाजार की अनूठी मांगों के लिए डिजाइन किए गए ई-ड्राइव मोटर्स को विकसित करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, हमारी इलेक्ट्रिक वाहनों की क्षमताएं भी महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ती हैं। हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक समाधान तैयार करना है जो नए मानक स्थापित करेंगे और भारत में टिकाऊ वाणिज्यिक परिवहन के भविष्य को आगे बढ़ाएंगे।’

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement