facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाहन स्क्रैपिंग नीति में बदलाव संभव, प्रदूषण का स्तर बन सकता है स्क्रैपिंग का पैमाना: अनुराग जैन

Advertisement

इस समय केद्र की स्क्रैपेज नीति के तहत 15 साल से ज्यादा उम्र के वाहनों को स्क्रैप करना पड़ता है। भारी वाणिज्यिक वाहनों को इसके लिए फिटनेस टेस्ट कराने की जरूरत होती है।

Last Updated- September 10, 2024 | 10:04 PM IST
Change in vehicle scrapping policy possible, pollution level can become the yardstick for scrapping: Anurag Jain वाहन स्क्रैपिंग नीति में बदलाव संभव, प्रदूषण का स्तर बन सकता है स्क्रैपिंग का पैमाना: अनुराग जैन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने कहा कि नए वाहनों की स्क्रैपिंग नीति को लेकर लोगों की चिंता को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय वाहनों की स्क्रैपिंग को उनके प्रदूषण के स्तर से जोड़ने की संभावना पर अध्ययन कर रहा है।

जैन ने सायम की सालाना बैठक में कहा, ‘लोगों ने हमसे कहा कि वे अपने वाहनों का रखरखाव कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें स्क्रैप करना अनिवार्य क्यों होना चाहिए? हम अध्ययन कर रहे हैं कि क्या 15 साल की आयु की जगह वाहनों के प्रदूषण के ऊपरी स्तर को वाहन स्क्रैप करने का मानक बनाया जा सकता है।’

हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वसनीय प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था की जरूरत होगी। इस पर उद्योगों से भी राय मांगी गई है कि इसका सुदृढ़ ढांचा किस तरह तैयार किया जा सकता है। सचिव सतत मोबिलिटी पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस समय केद्र की स्क्रैपेज नीति के तहत 15 साल से ज्यादा उम्र के वाहनों को स्क्रैप करना पड़ता है। भारी वाणिज्यिक वाहनों को इसके लिए फिटनेस टेस्ट कराने की जरूरत होती है।

इसके पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस सेक्टर से अपील की कि पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग से जुड़े छूट में बढ़ोतरी करे, जब उसे बदलकर नए वाहन खरीदे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी, साथ ही देश में स्टील के आयात में कमी आएगी।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement