facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में घटा दो पहिया, तीन पहिया और यात्री वाहनों का निर्यात

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 1:15 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

भारत से दोपहिया, तीन पहिया और यात्री वाहनों का निर्यात फरवरी में 35 प्रतिशत घट गया है। इसकी मुख्य वजह गंतव्य देशों विशेषकर अफ्रीका महाद्वीप में अमेरिकी डॉलर की तुलना में मुद्राओं में कमजोरी आना है।

उद्योग संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया, यात्री वाहन और तीन पहिया वाहनों का निर्यात घटकर 3,01,561 इकाई रह गया जो फरवरी 2022 में 4,63,025 इकाई था।

इन आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में 3,75,689 दो पहिया वाहनों का निर्यात हुआ था जो इस वर्ष फरवरी में 37 प्रतिशत घटकर 2,35,087 इकाई रह गया। मोटरसाइकिल निर्यात 2,01,097 इकाई रहा है जो पिछले वर्ष फरवरी में 3,49,221 इकाई था। हालांकि स्कूटर निर्यात पिछले वर्ष की 24,830 इकाई की तुलना में इस वर्ष फरवरी में बढ़कर 33,378 इकाई पर पहुंच गया।

तीन पहिया वाहनों का कुल निर्यात फरवरी 2022 की 35,997 इकाइयों की तुलना में 45 प्रतिशत गिरकर 19,640 इकाई रह गया। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बीते कुछ महीनों से दो पहिया, तीन पहिया और वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि कई स्थानों विशेषकर अफ्रीका तथा अन्य विकासशील देशों की मुद्राओं में अवमूल्यन हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि ये देश विदेशी कोष की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं जिससे वाहनों की बिक्री सीमित हो रही है और देश आवश्यक वस्तुओं के आयात पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। हालांकि इन बाजारों में उपभोक्ताओं की ओर से वाहनों की मांग बनी हुई है।’’

यात्री वाहनों का कुल निर्यात नौ फीसदी गिरकर 46,486 इकाई रह गया है जो पिछले वर्ष फरवरी में 51,213 इकाई था। यात्री कारों का निर्यात 25,207 इकाई रहा जो पिछले वर्ष 33,515 इकाई था।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 1:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement