facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GFCL EV Products अगले 4-5 साल में करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

GFCL EV Products ने पहले ही बड़े वैश्विक ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक गठजोड़ शुरू कर दिया है, जो उसकी क्षमता तथा पेशकश में भरोसे को रेखांकित करता है।

Last Updated- February 07, 2024 | 4:02 PM IST
GFCL EV Products
Representative Image

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स की इकाई जीएफसीएल ईवी प्रोडक्ट्स ( GFCL EV Products) अगले चार-पांच साल में इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी सामग्री की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अमेरिका, यूरोप और भारत के उच्च मांग वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने को तैयार है। कंपनी ने पहले ही बड़े वैश्विक ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक गठजोड़ शुरू कर दिया है, जो उसकी क्षमता तथा पेशकश में भरोसे को रेखांकित करता है।

बयान में कहा गया, ‘‘ गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स की पूर्ण अनुषंगी कंपनी जीएफसीएल ईवी प्रोडक्ट्स (जीएफसीएल ईवी) ने अगले चार-पांच वर्षों में 6,000 करोड़ रुपये (जिसमें से करीब 650 करोड़ रुपये 31 दिसंबर 2023 तक, पहले ही निवेश किए जा चुके हैं) के निवेश की घोषणा की है। ’’

यह भी पढ़ें: Essar Group ग्रीन रिफाइनरी, ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट पर अरबों डॉलर निवेश करेगाः रुइया

आईएनओएक्सजीएफएल समूह के चेयरमैन विवेक जैन ने बयान में कहा, ‘‘ जीएफएल का दूरदर्शी निवेश तथा नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता ईवी और ईएसएस (एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) बैटरी उद्योग के भविष्य को आकार देने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।’’ बयान के अनुसार, घरेलू संदर्भ में ईवी खंड में जीएफएल का प्रवेश महत्वपूर्ण है। उद्योग के 2022 और 2030 के बीच करीब 30 प्रतिशत की सालाना की दर से आगे बढ़ने की उम्मीद है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना बिक्री एक करोड़ इकाई तक पहुंचने का अनुमान है। बयान में कहा गया कि जीएफसीएल ईवी अब रियायती आयकर दर व्यवस्था की पात्र हो चुकी है।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 3:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement