facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापानी बुलेट ट्रेन मुंबई में चलेगी समुद्र के नीचे, BKC स्टेशन बना इंजीनियरिग का चमत्कार

Advertisement

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना में BKC - ठाणे के बीच 21 km लंबी UnderSea Tunnel के पहले सेक्शन का निर्माण पूरा हो गया है। 

Last Updated- July 14, 2025 | 7:49 PM IST

भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना के तहत, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर लंबी अंडरसी सुरंग के पहले सेक्शन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह भारत में अपनी तरह की पहली सुरंग है, जो घनसोली और शिलफाटा के बीच स्थित है।

रेल मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जापान एक रणनीतिक साझेदार के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है। जापान की अत्याधुनिक शिंकान्सेन तकनीक के साथ, अब भारत में E10 शिंकान्सेन ट्रेनों को शुरू करने की योजना है। यह अगली पीढ़ी की ट्रेनें मौजूदा E5 से कहीं अधिक उन्नत होंगी। खास बात यह है कि E10 ट्रेनों की शुरुआत भारत और जापान में एक साथ होगी, जो दोनों देशों के बीच गहरे रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को दर्शाता है।

Also Read: नौकरी चाहिए तो Russia जाइए, भारतीयों के लिए 10 लाख Job vacancies हैं

मुंबई से अहमदाबाद तक फैले 508 किलोमीटर के हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण पूरी तरह जापानी शिंकान्सेन तकनीक से हो रहा है। इस तकनीक के जरिये भारत में विश्वस्तरीय गति, सुरक्षा और भरोसेमंद यात्रा का नया युग शुरू होने जा रहा है।

  • अब तक 310 किलोमीटर वायाडक्ट (viaduct) का निर्माण पूरा हो चुका है। 
  • 15 नदी पुल पूरे हो चुके हैं, जबकि 4 पुल निर्माण के अंतिम चरण में हैं। 
  • 12 स्टेशनों में से 5 पूर्ण, और 3 स्टेशन अब लगभग तैयार हैं। 
  • BKC स्टेशन, जो 32.5 मीटर गहराई में स्थित होगा, एक इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जा रहा है। इसकी नींव इतनी मजबूत होगी कि इसके ऊपर 95 मीटर ऊंची इमारत बनाई जा सकेगी। 

रेल मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि संचालन से जुड़े सिस्टम की खरीद और नियंत्रण प्रणाली की स्थापना भी तेज़ी से हो रही है। ओवरहेड इलेक्ट्रिकल वायर, ट्रैक बिछाने, और ब्रिज निर्माण कार्य भी पूरे जोश में चल रहा है। जापान की मदद से भारत में बन रही यह बुलेट ट्रेन परियोजना न सिर्फ यात्रा के अनुभव को बदलेगी, बल्कि भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता और वैश्विक तकनीक के उपयोग की मिसाल बनेगी। यह प्रोजेक्ट भारत-जापान के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम है।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement