facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी ने पेश की चौथे जनरेशन की Swift कार, बताया शोरूम कीमत और हैचबैक सेगमेंट पर प्लान

Advertisement

Maruti Suzuki: मारुति का लक्ष्य ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करना है और वह वर्ष 2030-31 तक 40 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Last Updated- May 09, 2024 | 7:10 PM IST
Maruti Suzuki Top 10 Global Auto Company

Maruti Suzuki 4th generation Swift: देश की अग्रणी वाहन विनर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह छोटी कारों के खंड (सेगमेंट) को ‘फिर से एक्टिव’ करना जारी रखेगी क्योंकि अगले कुछ वर्षों में इसके दोबारा रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) हिसाशी ताकूची ने लोकप्रिय छोटी कार स्विफ्ट की नई पीढ़ी को पेश करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मारुति का लक्ष्य ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करना है और वह वर्ष 2030-31 तक 40 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। ताकूची ने कहा कि एंट्री लेवल सेगमेंट पैसेंजर कारों की बिक्री के लिहाज से हाई वॉल्यूम वाला बना हुआ है जिसमें लगभग 28 प्रतिशत कारों की बिक्री होती है।

हैचबैक सेगमेंट पर क्या है प्लान

ताकूची ने कहा, ‘बाजार के अगुवा के तौर पर हमने उस समय हैचबैक सेगमेंट में फिर से नई जान फूंकने का जिम्मा उठाया जब इस खंड को असल में वृद्धि उत्प्रेरक की जरूरत है। हमें भारत की वृद्धि की गाथा पर पूरा भरोसा है।’

उन्होंने कहा, ‘जापान जैसे विकसित देशों में प्रति 1000 आबादी पर 600 कारें हैं जबकि भारत में यह अनुपात केवल 32 वाहनों का है। इस तरह भारत में कार खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों की बड़ी संख्या है।’

उन्होंने कहा कि कार स्वामित्व बढ़ने के साथ हैचबैक सेगमेंट कई ग्राहकों के लिए शुरुआती बिंदु का काम करेगा। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी हैचबैक सेगमेंट पर अपना ध्यान बनाए रखेगी। एक समय भारत के कुल यात्री वाहन बाजार में छोटी कारों का दबदबा हुआ करता था लेकिन पिछले पांच-छह वर्षों में इसकी हिस्सेदारी लगातार घटते हुए 30 प्रतिशत से भी कम हो चुकी है। इस खंड में मारुति की स्विफ्ट बेहद लोकप्रिय कार रही है।

क्या होगी मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शोरूम कीमत

कंपनी ने अब इसे नए अवतार में पेश किया है जिसकी शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये के बीच रखी गई है। स्विफ्ट की नई कार के विकास पर कंपनी ने लगभग 1,450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसे अधिक पर्यावरण-अनुकूल जेड-सीरीज के इंजन के साथ उतारा गया है। इस मॉडल का उत्पादन सुजुकी मोटर गुजरात में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement