facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी की Invicto का जलवा! लॉन्च से पहले ही मिली 6200 से ज्यादा प्री-बुकिंग, जल्द शुरू होगी डिलीवरी

Advertisement

कंपनी को इस प्रीमियम एमपीवी के लिए 6,200 से अधिक प्री-बुकिंग प्राप्त हुई है।

Last Updated- July 06, 2023 | 5:45 PM IST
PTI

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Invicto) ने इनविक्टो के साथ प्रीमियम एमपीवी क्षेत्र में कदम रखा है। इस नयी नवेली और बहु प्रतीक्षित मारुति सुजुकी इनविक्टो की शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू है।

तीन रॉ में आने वाली इन्विक्टो की प्री-बुकिंग 19 जून को ही शुरू हो गई थी। हालांकि, मारुति की इस प्रीमियम एमपीवी कार को कीमतों की घोषणा से पहले ही 6,200 से अधिक बुकिंग मिल गई है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो को कैसे करें बुक ? कब होगी डिलीवरी

ऑल-न्यू इनविक्टो के लॉन्च इवेंट के दौरान मारुति सुजुकी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि कंपनी को इस प्रीमियम एमपीवी के लिए 6,200 से अधिक प्री-बुकिंग प्राप्त हुई है।

मारुति की अब तक की सबसे मंहगी कार को कोई भी 25,000 रुपये की टोकन राशि पर बुक कर सकता है। इसकी डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाएगी और मारुति के पास पहले से ही लगभग 10,000 इकाइयों का स्टॉक है। इनविक्टो का निर्माण कर्नाटक में टोयोटा के बिदादी प्लांट में किया जाएगा।

दमदार इंजन के साथ आती है इन्विक्टो

मारुति सुजुकी की इनविक्टो में 2.0 लीटर वाला र-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस पावरट्रेन का संयुक्त पावर आउटपुट 183 bhp है और यह e-CVT के साथ आती है।

Also read: गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दो कंपनियों के वाहन होने जा रहे मंहगे

मारुति सुजुकी इनविक्टो को Zeta+ और Alpha+ ट्रिम्स में सात और आठ-सीटर की सुविधा के साथ पेश किया गया है। इसकी शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू होकर 28.42 लाख रुपये तक है।

मारुति की यह नयी कार बाजार में इस श्रेणी में पहले से मौजूद टोयोटा की इनोवा और महिंद्रा की XUV700 को टक्कर देगी।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement