facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chatgpt और Google Bard को टक्कर देने के लिए OLA के चेयरमैन ने उतारा Krutrim AI चैटबॉट

Advertisement

भाविश अग्रवाल ने सोमवार को ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी को टक्कर देने के लिए भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट 'क्रुट्रिम एआई' लॉन्च किया।

Last Updated- February 27, 2024 | 7:49 AM IST
Ola Founder Bhavish Aggarwal Launches AI Startup Krutrim

आज के इस डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी खासा रोल अदा कर रही है। यही कारण है कि बड़े-बड़े टेक दिग्गज आज के समय में एआई पर दांव लगा रहे हैं। फिर चाहें वो OpenAI का ChatGPT हो या गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के एआई चैटबॉट।

इसी रेस में एक और नाम शामिल हो गया है भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Krutrim AI चैटबॉट का। इस चैटबॉट को ओला के संस्थापक और चेयरमैन भाविश अग्रवाल की कंपनी Krutrim ने उतारा है। भाविश अग्रवाल ने सोमवार को ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी को टक्कर देने के लिए भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ‘क्रुट्रिम एआई’ लॉन्च किया। एआई चैटबॉट अब सार्वजनिक बीटा में उपलब्ध हो रहा है। इसे लेकर भावेश अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “जैसा कि वादा किया गया था, ‘क्रुट्रिम एआई’ बीटा रोलआउट आज से शुरू हो रहा है.”

Krutrim AI ऐसे करेगा यूजर्स का काम आसान

उन्होंने आगे कहा कि यह अभी फर्स्ट जनेरेशन ऐप की शुरुआत है। अभी बहुत कुछ आना बाकी है। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि समय के साथ इसमें काफी सुधार भी देखने को मिलेगा। ये चैटबॉट अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजराती और यहां तक कि हिंग्लिश (हिंदी और अंग्रेजी का मिश्रण) सहित 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में यूजर्स की मदद करेगा।

AI चैटबॉट क्या है?

AI चैटबॉट स्पेसिफिक ट्रिगर्स और एल्गोरिदम के आधार पर काम करता है। चैटबॉट, एक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो यूजर के सवालों को समझने और उनका जवाब देने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। साथ ही यह ह्यूमन लैंगवेज को फॉलो करता है।

 

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 7:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement