facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक जुलाई से महंगे हो जाएंगे Tata Motors के कमर्शियल वाहन

Advertisement

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 25 के दौरान थोक बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। 

Last Updated- June 19, 2024 | 11:17 PM IST
Tata Motors CV Order

देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा है कि वह जिंसों की बढ़ती कीमतों का असर कम करने के लिए 1 जुलाई, 2024 से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दामों में दो प्रतिशत तक का इजाफा करेगी।

इस साल यह तीसरी दफा है जब टाटा मोटर्स (TataMotors) ने अपने वाणिज्यिक वाहनों के दामों में इजाफा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी तथा अलग-अलग मॉडल और संस्करणों के आधार पर इसमें अंतर होगा।

इस साल जनवरी की शुरुआत में इनपुट की पिछली लागत के असर के कारण वाणिज्यिक वाहनों के दामों में तीन प्रतिशत तक का इजाफा किया गया था और यह इजाफा सभी वाणिज्यिक वाहनों पर था।

इसी तरह अप्रैल में इनपुट की पिछली लागत का असर कम करने के लिए दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। इस साल की शुरुआत से अब तक वाहन क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुकी है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 25 के दौरान थोक बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement