facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा का नया iPhone प्लांट जल्द होगा शुरू, देश में Apple के स्मार्टफोन का और बढ़ेगा उत्पादन

Advertisement

6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कारखाना नवंबर में हो सकता है शुरू

Last Updated- August 19, 2024 | 6:39 AM IST
Tata and iPhone

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल इंक व्यापक विस्तार योजना के तहत साल के अंत तक अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने की तैयारी में है। इस समय तक भारत में ठेके पर आईफोन असेंबल करने वाला चौथा संयंत्र भी तैयार हो जाएगा। यह संयंत्र तमिलनाडु के होसुर में टाटा इले​क्ट्रॉनिक्स बना रह है। यह आईफोन बनाने वाला टाटा का दूसरा असेंबली कारखाना होगा। इससे पहले टाटा ने ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन से आईफोन असेंबली कारखाने का अ​धिग्रहण किया था।

घटनाक्रम के जानकार सूत्रों के अनुसार 250 एकड़ में फैले टाटा के नए संयंत्र में आईफोन बनाने का काम शुरू करने की तैयारियां जोरों पर है। यह संयंत्र कलपुर्जा संयंत्र के समीप ही है जिसे टाटा ने तीन साल पहले ऐपल के लिए लगाया था।

इस इकाई में पहले से ही कुछ आईफोन मॉडल बनाए जा रहे हैं और उनमें से कुछ चीन को निर्यात भी किए जा रहे हैं। नए कारखाने पर टाटा द्वारा करीब 6,000 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं और इतनी ही रकम कलपुर्जा इकाई पर भी निवेश किया गया है। इससे ऐपल को कलपुर्जों की आपूर्ति की जाती है।

सूत्रों के अनुसार एकीकृत कारखाने में 50,000 से ज्यादा कर्मचारी रखे जाएंगे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं होंगी। इस बारेमें जानकारी के लिए ऐपल इंक और टाटा इले​क्ट्रॉनिक्स को ईमेल भेजे गए, मगर खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।

आईफोन असेंबली कारखाने के लिए भर्ती में तेजी लाई जा रही है। भारत में ऐपल के सबसे बड़े आईफोन कारखाने में 35,000 से 40,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। फॉक्सकॉन की आईफोन फैक्टरी के बाद इस कारखाने में ऐपल के उत्पाद बनाने के लिए सबसे ज्यादा कर्मचारी होंगे। सूत्रों के अनुसार बड़ी मांग को पूरा करने के लिए इस नए कारखाने के लिए उपकरण और उत्पादन लाइनों का परीक्षण किया जा रहा है।

ऐपल ने चार साल पहले ही भारत में उत्पादन शुरू किया है और अब उसे चौथे कारखाने की जरूरत है क्योंकि वित्त वर्ष 2026 तक कुल वै​श्विक आईफोन उत्पादन का 10 फीसदी भारत लाने की योजना में बदलाव हुआ है। ऐपल के लिए तीन कंपनियां ठेके पर आईफोन बनाती हैं और ये तीनों केंद्र की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना की पात्र हैं। इन कंपनियों में फॉक्सकॉन होन हाई, विस्ट्रॉन (अब टाटा की इकाई) और पेगाट्रॉन शामिल हैं।

ऐपल ने अब अपनी पीएलआई प्रतिबद्धता से ज्यादा उत्पादन करने की योजना बनाई है। वित्त वर्ष 2026 तक कंपनी ने अपने वै​श्विक आईफोन उत्पादन का 20 से 25 फीसदी भारत में बनाने का लक्ष्य रखा है। उत्पादन बढ़ाने की योजना का सीधा मतलब है कि ऐपल को ज्यादा उत्पादन क्षमता और कारखाने की जरूरत होगी। अभी ऐपल के तीनों आपूर्तिकर्ता पीएलआई लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं।

वित्त वर्ष 2024 तक कुल आईफोन का उत्पादन 1.9 लाख करोड़ रुपये रहा जो पीएलआई के लक्ष्य 1.3 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। इसी तरह वित्त वर्ष 2024 में ऐपल का कुल निर्यात 1.4 लाख करोड़ रुपये का रहा जबकि लक्ष्य 0.95 लाख करोड़ रुपये का था। घरेलू बिक्री भी प्रारं​भिक अनुमान से ज्यादा करीब 67,000 करोड़ रुपये रही।

टाटा और ऐपल की साझेदारी कुछ साल पहले शुरू हुई जब उसने आईफोन के कलपुर्जे बनाने की शुरुआत की। इसके बाद दो साल पहले टाटा ने विस्ट्रॉन की कर्नाटक ​स्थित इकाई को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। अब यह अ​धिग्रहण पूरा हो चुका है। खबर यह भी है कि टाटा पेगाट्रॉन के भारतीय कारखाने को भी खरीद सकती है मगर इसकी पु​ष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 6:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement