facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किफायती तरीके से नई तकनीक विकसित करना चुनौती, ज्यादा फीचर वाली कार चाह रहे ग्राहक: Maruti Suzuki CEO

Advertisement

नए उत्सर्जन नियमों और उन्नत तकनीक के साथ अधिक बड़ी और आरामदायक कारों की मांग बढ़ने से भारत में कार की औसत कीमत पिछले पांच से छह वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:36 PM IST
Maruti Suzuki Hisashi Takeuchi

ग्राहक आज ज्यादा फीचर वाली कारों की मांग कर रहे हैं और वाहन उद्योग की सबसे बड़ी चुनौती भारत में किफायती दर पर नए जमाने की प्रौद्योगिकी तैयार करने की है। मारुति सुजूकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने सोमवार को यह बात कही।

नए उत्सर्जन नियमों और उन्नत तकनीक के साथ अधिक बड़ी और आरामदायक कारों की मांग बढ़ने से भारत में कार की औसत कीमत पिछले पांच से छह वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी हैं। यही कारण है हैचबैक और सेडान जैसी छोटी गाड़ियों की मांग में गिरावट आई है, लेकिन एसयूवी की मांग बढ़ रही है।

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के 64वें सालाना सत्र में ताकेउची ने कहा, ‘आराम, सुविधा, सुरक्षा और बदलते नियमों के पालना की बढ़ती मांग के कारण वाहन उद्योग बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज ग्राहक अधिक फीचर वाले, प्रौद्योगिकी आधारित अनुभवों की मांग कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इन बदलावों के कारण ही हमारे वाहनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स की पैठ में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती कम कीमत पर नए जमाने की प्रौद्योगिकी को भारतीय बाजार के लिए विकसित करना और फिर उसे पेश करने की है। मुख्य बात नवाचार में निहित है और लागत से समझौता किए बिना उन्नत सुविधाओं को जोड़ने के तरीके खोजने होंगे।’

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग को अनुसंधान और विकास में निवेश करना चाहिए, स्थानीय बाजार के तौर तरीके की अपनी समझ का फायदा उठाना चाहिए और इस संतुलन को हासिल करने के लिए मूल्य श्रृंखला में सहयोग करना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement