facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ठीक हुआ Twitter/X, दिखने लगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट

Advertisement

‘X’ की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों में फीड शो होने की जगह 'आपकी टाइमलाइन में आपका स्वागत है' मैसेज डिस्प्ले हो रहा है।

Last Updated- December 21, 2023 | 12:46 PM IST
X blocks 8000 accounts in India after govt order to combat misinformation
Representative Image

Twitter/X Service Resumes: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। सभी यूजर्स अपने अकाउंट को फिर एक्सेस कर पा रहे हैं। आज (21 दिसंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तकनीकी खराबी के कारण दुनिया भर में डाउन हो गया था। यूजर्स ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट किया था कि उन्हें एक्स को यूज करने में दिक्कतें आ रही हैं।

हालांकि, अब एक्स की सर्विस रिस्टोर हो गई हैं और यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सभी पोस्ट को देख पा रहे हैं।

ये मैसेज हो रहा था डिस्प्ले

 

‘X’ की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों में फीड शो होने की जगह ‘आपकी टाइमलाइन में आपका स्वागत है’ मैसेज डिस्प्ले हो रहा था। खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि X को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से दुनियाभर के यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पहले भी हो चुका है एक्स (पूर्व में ट्विटर) डाउन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का सर्वर पिछले महीने 29 अगस्त को भी डाउन हुआ था। उस दौरान, यूजर्स को अपनी टाइम लाइन पर ट्वीट देखने और नया ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी।

अमेरिका, यूके, जापान और भारत सहित दूसरे देश के यूजर्स ने आउटेज की समस्या को रिपोर्ट किया था।

यूजर्स नहीं कर पा रहे थे अकाउंट लॉगिन

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स को अपना अकाउंट लॉगिन करने में भी दिक्कत हुई। करीब 47 फीसदी लोगों को वेबसाइट से दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लगभग 30% यूजर्स ने एक्स ऐप के साथ समस्याओं की सूचना रिपोर्ट की। लगभग 20 फीसदी लोगों ने बताया है कि उनकों माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में परेशानी हुई। हालांकि इस मामले पर X ने कोई बयान नहीं दिया है।

 

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement