facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पार्किंग पर नजर: ठप विमानों को छोटे हवाई अड्डों पर भेजेगा Adani Group

Advertisement

नागर विमानन मंत्रालय ने दिसंबर में बताया था कि वर्तमान में 24 विमान मुंबई हवाई अड्डे पर ठप पड़े हुए हैं। इनमें 15 विमान गो फर्स्ट और जेट एयरवेज के हैं।

Last Updated- March 24, 2024 | 11:36 PM IST
Diwali airfares

अदाणी समूह (Adani Group) मुंबई जैसे अपने प्रमुख हवाई अड्डों पर मूल्यवान पार्किंग स्थल खाली करने के लिए बड़ी संख्या में ठप पड़े विमानों को गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में छोटे हवाई अड्डों पर स्थानांतरित करने के लिए सरकार के साथ बातचीत में लगा हुआ है।

नागर विमानन मंत्रालय ने दिसंबर में बताया था कि वर्तमान में 24 विमान मुंबई हवाई अड्डे पर ठप पड़े हुए हैं। इनमें 15 विमान गो फर्स्ट और जेट एयरवेज के हैं। ये दोनों विमानन कंपनियां क्रमशः मई 2023 और अप्रैल 2019 में दिवालिया हो गईं थीं।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण बंसल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘दिशानिर्देश (ठप पड़े विमानों को स्थानांतरित करने के मामले में) लाने के लिए हम डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और नागरिक विमानन मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं ।’

उन्होंने कहा, ‘अगर विमानन कंपनी किसी भी वजह से ठप पड़ी हो, तो हमें विमानन कंपनी, डीजीसीए और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के साथ मिलकर उन विमानों को मुंबई और अहमदाबाद से गुवाहाटी या त्रिवेंद्रम जैसे कम इस्तेमाल किए जाने वाले हवाई अड्डों पर ले जाने में सक्षम होना चाहिए।’

उन्होंने कहा ‘हम डीजीसीए और नागर विमानन मंत्रालय के साथ उस रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके जरिये हम मुंबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों पर पार्किंग की जगह खाली कर सकते हैं।’

वर्तमान में अदाणी समूह मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। वह नवी मुंबई हवाई अड्डे का भी निर्माण कर रहा है।

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 21 दिसंबर को कहा था कि विमान इंजन आपूर्तिकर्ता प्रैट ऐंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) को आपूर्ति श्रृंखला संबंधी दिक्कतों का सामना करने की वजह से देश में ठप पड़े 95 प्रतिशत अपनी मौजूदा स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा था ‘हम पीडब्ल्यू के सीधे संपर्क में हैं और उन्हें बताया है कि यह स्थिति अस्वीकार्य है क्योंकि भारत में हवाई यातायात काफी तेजी से बढ़ रहा है।’

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement