facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

आज अंतिम गंतव्य कक्षा में पहुंचेगा आदित्य-एल1, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Last Updated- January 06, 2024 | 8:30 AM IST
Isro's Aditya- L1 satellite to reach destination orbit L1 soon

शनिवार की शाम 4 बजे भारत अपने अब तक के सबसे बड़े महत्त्वपूर्ण खगोलीय घटना का गवाह बनेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष-आधारित मिशन आदित्य एल1 यान को पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर उसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में स्थापित करने की तैयारी कर ली है। यह सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश का पहला अंतरिक्ष मिशन है।

सूर्य मिशन परियोजना और उसकी महत्ता: अब तक क्या-क्या हुआ?

2 सितंबर 2023: श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

3 से 15 सितंबर: अंतरिक्ष यान विभिन्न चरणों से होकर गुजरा

18 सितंबर: आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़ों का संग्रह शुरू किया

19 सितंबर: सूर्य-पृथ्वी एल 1 पॉइंट की ओर बढ़ा

30 सितंबर: पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला

1 दिसंबर: आदित्य सोलर विंड पार्टिकल्स एक्सपेरिमेंट में सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर पेलोड चालू

8 दिसंबर: एसयूआईटी पेलोड ने पराबैंगनी तरंग दैर्ध्य के पास सूर्य की तस्वीरें निकालीं

6 जनवरी: आदित्य एल1 यान अंतिम गंतव्य कक्षा में पहुंचेगा

क्या है एल1 पॉइंट?

अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज पॉइंट 1 (एल 1) के आसपास एक हेलो कक्षा में पहुंचेगा। एल1 पॉइंट’ की दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी के लगभग एक प्रतिशत है।

लैग्रेंज पॉइंट का नाम फ्रांस के गणितज्ञ जोसेफ-लुई लैग्रेंज के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने पहली बार 18वीं शताब्दी में उनका अध्ययन किया था। लैग्रेंज पॉइंट वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण एक-दूसरे को संतुलित कर देंगे और संतुलन क्षेत्र बन जाएगा। इससे अंतरिक्ष यान के लिए ईंधन की खपत बहुत कम हो सकती है।

अमेरिका के बाद भारत ही ऐसा देश है जिसका अंतरिक्ष यान इस पॉइंट तक पहुंचा।

First Published - January 5, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट