facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से 2-5 वर्ष में बड़े व्यावसायिक मौके

Advertisement

वहीं क्लाउड कम्प्यूटिंग अगले 10 साल के दौरान व्यावसाय में नवाचार लाने के लिए एक जरूरी वाहक के तौर पर योगदान देने में सफल प्रौद्योगिकी साबित होगी।

Last Updated- August 16, 2023 | 10:28 PM IST
AI

जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलीजेंस या जेनएआई से अगले 2-5 साल के अंदर व्यापक व्यावसायिक लाभ पैदा होने का अनुमान है और इसे ‘गार्टनर हाइप साइकल फॉर इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, 2023’ पर ‘पीक ऑफ इनफ्लेटेड एक्सपेक्टेशंस’ में शामिल किया गया है। जेनएआई तेजी से उभरते एआई के व्यापक थीम में शामिल है।

गार्टनर में विश्लेषक अरुण चंद्रशेखरन ने कहा, ‘कई नई एआई तकनीकों की लोकप्रियता का व्यवसाय और समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा। एआई फाउंडेशन मॉडलों का व्यापक स्तर पर पूर्व प्रशिक्षण और पैमाना, एजेंटों पर जोर देना और जेनरेटिव एआई एप्लीकेशनों का प्रसार कर्मियों की उत्पादकता और मशीन आधारित रचनात्मकता की नई शुरुआत को बढ़ावा दे रहा है।’

गार्टनर में वीपी एनालिस्ट मेलिसा डेविस ने कहा, ‘जहां सभी का ध्यान अब एआई पर है, वहीं सीआईओ और सीटीओ को नई संभावनाओं के साथ अन्य उभरती तकनीकों पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसी तकनीकों पर जोर दिया जाना चाहिए जो डेवलपर का अनुभव खास बनाएं, परवेसिव क्लाउड क्लाउड के जरिये नवाचार को बढ़ावा दें और मानव-केंद्रित सुरक्षा एवं निजता प्रदान करें।’

डेविस ने कहा, ‘चूंकि इस हाइप साइकल में प्रौद्योगिकियां अभी भी शुरुआती अवस्था में हैं, इसलिए इसे लेकर अनिश्चितता है कि इनका विकास कैसे होगा। ऐसी अपरिपक्व प्रौद्योगिकियां विकास की राह में जोखिम पैदा करती हैं, लेकिन शुरुआत में चयन करने वालों को लाभ मुहैया कराती हैं।’ उभरते टेक्नोलॉजी ट्रेंड के चार थीम हैं- इमरजेंट एआई, डेवलपर एक्सपीरिएंस, परवेसिव क्लाउड और ह्यूमेन-सेंट्रिक सिक्युरिटी एंड प्राइवेसी।

इमरजेंट एआई में एआई सिम्युलेशन, कैजुअल एआई, फेडरेटेड मशीन लर्निंग, ग्राफ डेटा साइंस, न्यूरो-सिंबोलिक एआई और रीनफोर्समेंट लर्निंग शामिल हैं। वहीं डेवलपर एक्सपीरिएंस (डेवएक्स) डेवलपरों और टूल्स, प्लेटफॉर्मों, प्रक्रियाओं और लोगों के बीच उन संवाद के सभी पहलुओं से जुड़ी हुई है जो सॉफ्टवेयर उत्पाद एवं सेवाएं तैयार करने एवं उपलब्ध कराने के लिए किए जाते हैं।

वहीं क्लाउड कम्प्यूटिंग अगले 10 साल के दौरान व्यावसाय में नवाचार लाने के लिए एक जरूरी वाहक के तौर पर योगदान देने में सफल प्रौद्योगिकी साबित होगी। क्लाउड निवेश से ज्यादा अवसर हासिल करने के लिए स्वचालित परिचालन दायरा बढ़ाने, क्लाउड अनुकूल प्लेटफॉर्म माध्यमों तक पहुंच बनाने और पर्याप्त प्रशासनिक ढांचे की जरूरत होगी। बीएस

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement