facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE का रियल्टी इंडेक्स 15 साल के सर्वोच्च स्तर पर, Prestige Electronics का शेयर 8.6% चढ़ा

Advertisement

रियल एस्टेट शेयरों के प्रदर्शन का मापक यह सूचकांक 4.1 प्रतिशत चढ़कर 4,842.12 पर बंद हुआ, जो 12 सितंबर, 2008 के बाद से इसका सर्वा​धिक ऊंचा स्तर है।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:14 PM IST
Real estate company Signature Global will expand its business रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल करेगी कारोबार का विस्तार

सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा उत्साहजनक परिचालन अपडेट और रियल एस्टेट व्यवसाय में सुधार की उम्मीदों के बीच बीएसई रियल्टी सूचकांक मंगलवार को चढ़कर 15 वर्ष की ऊंचाई पर पहुंच गया।

रियल एस्टेट शेयरों के प्रदर्शन का मापक यह सूचकांक 4.1 प्रतिशत चढ़कर 4,842.12 पर बंद हुआ, जो 12 सितंबर, 2008 के बाद से इसका सर्वा​धिक ऊंचा स्तर है।

बीएसई रियल्टी सूचकांक के सभी 10 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स में 8.6 प्रतिशत, शोभा में करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई। पिछले सप्ताह, प्रेस्टीज ने घोषणा की कि उसकी बिक्री वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 7,093 करोड़ रुपये हो गई।

शोभा ने भी घोषणा की है कि उसने तिमाही के दौरान 1,724 करोड़ रुपये की सर्वा​धिक बिक्री दर्ज की। मुंबई की अजमेरा रियल्टी ने मंगलवार को कहा कि उसकी बिक्री दूसरी तिमाही में 52 प्रतिशत बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 423 रुपये पर बंद हुआ।

राइट रिसर्च की संस्थापक एवं प्रबंधक सोनम श्रीवास्तव ने कहा, ‘रियल एस्टेट सूचकांक में ताजा 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। तेजी का यह रुझान प्रमुख कंपनियों से सकारात्मक तिमाही अपडेट पर केंद्रित है और क्षेत्र की मजबूती का प्रमाण है। महामारी के बाद, हमने संप​त्ति मांग, खासकर लक्जरी सेगमेंट में तेज सुधार दर्ज किया है। प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री तेजी से बढ़ी है।’

रियल एस्टेट क्षेत्र दलाल पथ पर इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहा है। बीएसई रियल्टी इस साल 40 प्रतिशत तक चढ़ा है, भले ही सेंसेक्स में महज 9 प्रतिशत की तेजी आई है। 2008 के वै​श्विक वित्तीय संकट के बाद रियल्टी क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement