facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Carbon Tax: कंपनियों ने कार्बन टैक्स को लेकर कसी कमर

Advertisement

कार्बन टैक्स से निपटने के लिए बड़ी कंपनियां पहले ही पहल शुरू कर चुकी हैं और वे अधिक तैयार हैं।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:18 PM IST
India, South Africa, other developing nations to challenge CBAM at WTO

यूरोपीय यूनियन (EU) के कार्बन शुल्क का शुरुआती चरण रविवार से शुरू हो गया है। इस दौरान कर नहीं चुकाना है। मगर आयातक देशों को कार्बन उत्सर्जन की पूरी जानकारी देना है। इससे छोटे कारोबारी अपनी औद्योगिक वस्तुओं के कारोबार में रुकावट की आशंका को लेकर त्रस्त हैं। दूसरी तरफ इन विनियमन से प्रभावित होने वाली बड़ी कंपनियां ने चिंता जताई। इससे निपटने के लिए बड़ी कंपनियां पहले ही पहल शुरू कर चुकी हैं और वे अधिक तैयार हैं।

कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (सीबीएएम) सीमेंट, लोहा, एल्युमीनियम, उर्वरक और हाइड्रोजन के ईयू के निर्यात पर 1 अक्टूबर लागू होगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव स्टील और एल्युमीनियम क्षेत्रों पर पड़ेगा। हालांकि भारत ईयू को सीमेंट, उर्वरक, हाइड्रोजन और बिजली का निर्यात नहीं करता है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के भारतीय फेडरेशन (एफआईएसएमई) ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे लघु और मध्यम उद्यमों को सतत विकास की जरूरतों को अपनाने के लिए हरित पहल अपनाने में मदद करे और ‘संक्रमणकालीन मदद’ के उपबंध मुहैया करवाए। इस क्रम में क्षमता निर्माण, वित्तीय मदद और तकनीकी मदद मुहैया करवाई जा सकती है।

एफआईएसएमई के महासचिव अनिल भारद्वाज ने जोर दिया, ‘भारत को विकासशील देशों के लघु उद्योगों के लिए अलग तौर-तरीके की मांग करने की जरूरत है।’इन उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियां को आयातकों के समक्ष उत्सर्जन संबंधी आंकड़े मुहैया कराने होंगे और इस चरण पर कोई कर नहीं देना होगा। आयातकों को तिमाही आधार पर सीबीएएम रिपोर्ट मुहैया नहीं कराने या गलत आंकड़े, आंकड़ों को कम करके पेश करने पर दंड लगेगा।

अधिकारियों ने कहा कि वे ईयू के समक्ष कार्बन सीमा शुल्क से संबंधित भारत की चिंताओं को सक्रिय रूप से उजागर कर रहे हैं। हालांकि अभी कोई हल या छूट मिलने की उम्मीद नहीं है।

जेएसडब्ल्यू स्टील की मुख्य कार्याधिकारी व संयुक्त प्रबंध निदेशक जयंत आचार्य ने कहा, ‘इसमें एमआरवी (निरीक्षण, रिपोर्टिंग और प्रमाणीकरण) की प्रक्रिया है। हमने इसकी निगरनी व रिपोर्टिंग के लिए प्रणाली व ऑटोमेशन तैयार कर दिया है और इसकी जांच करने पर लागत भी आएगी।’

जिंदल स्टैनलेस के चीफ सस्टेनेबिल्टी ऑफिसर कल्याण भट्टाचार्जी ने बताया कि सीबीएएम के रिपोर्टिंग दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए 1 जनवरी, 2023 से उत्सर्जन के आंकड़ों को रिकार्ड करना शुरू कर दिया गया है। यह आंकड़े ईयू में हर ग्राहक को मुहैया करवाए जा रहे हैं ताकि वे सीमा शुल्क विभाग से मंजूरी प्राप्त कर सकें।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement