facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cement कंपनियों का क्षमता बढ़ाने की दौड़ के साथ कम लागत पर जोर

Advertisement

डालमिया सीमेंट अपनी 4.37 करोड़ टन सालाना की मौजूदा क्षमता वर्ष 2031 तक बढ़ाकर 11-153 करोड़ टन तक पहुंचाने की योजना बना रही है। 

Last Updated- October 20, 2023 | 10:14 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

भारत की प्रमुख सीमेंट निर्माता (Cement Companies) कंपनियों द्वारा आगामी वर्षों में 20 करोड़ टन की नई क्षमता जोड़े जाने की संभावना है। क्षमता बढ़ाने की दौड़ के साथ ये कंपनियां हरसंभव न्यूनतम लागत पर ऐसा करने की कोशिश कर रही हैं।

अदाणी सीमेंट, श्री सीमेंट, डालमिया सीमेंट और जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने लॉजिस्टिक, आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रबंधन, कच्चे माल और ऊर्जा के किफायती इस्तेमाल और पूंजी एवं कर्मचारियों की लागत घटाने की योजनाएं बनाई हैं।

डालमिया सीमेंट अपनी 4.37 करोड़ टन सालाना की मौजूदा क्षमता वर्ष 2031 तक बढ़ाकर 11-153 करोड़ टन तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

पिछले सप्ताह कंपनी ने कहा कि वह भारत में सर्वाधिक कम लागत वाली सीमेंट उत्पादक थी और 40 रुपये प्रति टन के हिसाब से नई क्षमता जोड़ सकती है। श्री सीमेंट और अदाणी सीमेंट ने भी इसी तरह की योजनाएं बनाई हैं।

अदाणी सीमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ हुई बातचीत में कहा था कि कंपनी लागत किफायती बनने पर जोर देगी। अधिकारी ने 40-50 रुपये प्रति टन के लागत लाभ का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी अपनी क्षमता दोगुनी कर 14 करोड़ टन पर पहुंचाकर ज्यादा बचत करेगी।

श्री सीमेंट भी अपने कम पूंजी लागत लाभ का फायदा उठाने की उम्मीद कर रही है। अपनी वित्त वर्ष 2023 की रिपोर्ट में कंपनी ने इसका जिक्र किया कि उसे खर्च करने संबंधित प्रयासों से परियोजना क्रियान्वयन का समय घटाने और लागत बचत करने में मदद मिली है।

सितंबर 2022 में प्रवर्तक शेयरधारिता में बदलाव के बाद से अंबुजा सीमेंट और एसीसी ने भंडारण सेगमेंट में कटौती की है। अधिकारी ने कहा कि नई क्षमताओं के लिए भी लागत को तर्कसंगत बनाने की समान प्रक्रिया बरकरार रहेंगी।
कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं के साथ दीर्घावधि समझौते करने जैसे अन्य उपायों पर भी जोर दिया गया है।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के मुख्य कार्याधिकारी नीलेश नार्वेकर ने कहा कि कंपनी ने पूरे साल के लिए अपनी कोयला और पेटकोक जरूरतें के लए समझौते किए थे, जिससे उसे आकर्षक मूल्य निर्धारण में मदद मिली।

केयर एज में सहायक निदेशक रवलीन सेठी ने कहा कि लागत-किफायती उपाय अपनाने से सीमेंट कंपनियों को वित्तीय के साथ साथ सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा, ‘मौजूदा समय में ईंधन लागत अस्थिर है और कीमतों में इजाफा हुआ है, लेकिन इनमें संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कंपनियां लागत कटौती और अनुकूलन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।’

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement