facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stubble Burning: पराली प्रबंधन के लिए केंद्र ने राज्यों को दिए 600 करोड़ रुपए

Advertisement

पराली सबसे ज्यादा जलाए जाने वाले राज्य पंजाब को 105 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। हालांकि हरियाणा को 90 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

Last Updated- September 29, 2023 | 11:31 PM IST
Stubble Burning

केंद्र ने राज्यों को धान के पुआल के प्रबंधन के लिए 600 करोड़ रुपये आबंटित किए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि धान के पुआल को जलाने का मौसम करीब आने के कारण आपूर्ति श्रृंखला के लिए नई पहल की गई है।

इस क्रम में पराली सबसे ज्यादा जलाए जाने वाले राज्य पंजाब को 105 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। हालांकि हरियाणा को 90 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर सरकार धान के पुआल का प्रबंधन करने वाली उपकरणों जैसे ‘हैप्पी सीडर’ और ‘सुपर सीडर’ को सब्सिडी देने के लिए धन मुहैया करवाती थी। लेकिन इस साल फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना के दिशानिर्देशों में बदलाव कर दिया गया है।

इस क्रम में धान के पुआल के ‘एक्स सीतू’ प्रबंधन को भी शामिल किया गया है। व्यापक तौर पर देखा जाए तो ‘इन सीतू’ प्रबंधन में जहां कटी हुई पुआल होती है, वहीं पर उसे कृषि यंत्रों जैसे ‘हैप्पी सीडर’ या ‘सुपर सीडर’ की मदद से निपटाया जाता है। हालांकि ‘एक्स सीतू’ प्रबंधन में खेत के बाहर सतत ढंग से पुआल का प्रसंस्करण किया जाता है।

धान के पुआल के ‘एक्स सीतू’ प्रबंधन के बारे में अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत पुआल की आपूर्ति श्रृंखला को अनुदान मुहैया करवाया जाएगा।

कृषि और किसान कल्याण के संयुक्त सचिव आर. रुक्मणि ने चावल के भूसे के स्वच्छ व हरित प्रबंधन पर आयोजित सीआईआई की कार्यशाला में कार्यक्रम के इतर चुनिंदा संवाददाताओं को बताया, ‘हमें उम्मीद है कि सरकार के ‘इन सीतू’ और ‘एक्स सीतू’ दोनों तरीके अपनाए जाने से इस साल पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी।’

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement