facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अप्रैल तक Gift City में कंपनियों की सीधी सूचीबद्धता की उम्मीद

Advertisement

आईएफएससीए चेयपर्सन ने आईएफएससी में देसी कंपनियों के लिए सूचीबद्धता की प्रक्रिया शुरू करने की खातिर अप्रैल 2024 की समयसारणी का संकेत दिया।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:06 PM IST
Gift City

द इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) को उम्मीद है कि गिफ्ट सिटी से बाहर परिचालन वाली भारतीय कंपनियों की सीधी सूचीबद्धता के लिए वित्त मंत्रालय अधिसूचना जारी करेगा और अन्य नियामक कुछ निश्चित संशोधन करेंगे।

आईएफएससीए चेयपर्सन ने आईएफएससी में देसी कंपनियों के लिए सूचीबद्धता की प्रक्रिया शुरू करने की खातिर अप्रैल 2024 की समयसारणी का संकेत दिया।

आईएफएससीए चेयपर्सन के राजारमण ने मुंबई में आयोजित आईवीसीए प्राइवेट क्रेडिट समिट में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, हम इसे कुछ ही महीनों के भीतर शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि कुछ नियमों को वित्त मंत्रालय अधिसूचित करेगा।

इसी तरह आरबीआई विदेशी निवेश से जुड़े नियमों को लेकर कुछ नियम जारी कर सकता है। सेबी को भी नियमों में संशोधन करना होगा तकि पहले से सूचीबद्ध कंपनियां आईएफएससी में सूचीबद्ध हो सके।

उद्योग के प्रतिभागियों ने कहा कि नए गंतव्य से स्टार्टअप व असूचीबद्ध कंपनियों को वैश्विक पूंजी तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। अक्टूबर में सरकार ने कंपनी अधिनियम में संशोधन किया था ताकि कुछ निश्चित सार्वजनिक कंपनियों की तरफ से जारी विशेषीकृत श्रेणी की प्रतिभूतियां अनुमति वाले विदेशी क्षेत्राधिकार के स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हो सके और इसकी शुरुआत गिफ्ट सिटी से होगी।

वैश्विक निवेशकों, कानूनी प्रतिभागियों और बाजार के भागीदारों ने कहा कि सीधी सूचीबद्धता की खातिर कराधान, विदेशी निवेश के नियमन, मार्केट मेकिंग, अधिग्रहण संहिता के नियमन और डिस्क्लोजर को लेकर कुछ और स्पष्टता का इंतजार है।

अभी गिफ्ट सिटी में एनएसई का इंडेक्स कॉन्ट्रैक्ट वहां के इक्विटी क्षेत्र में वॉल्यूम में काफी बढ़ोतरी कर रहा है। बीएसई और एनएसई के आईएफएससी यूनिट के विलय पर राजारमण ने कहा कि इसे जनवरी 2024 तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement