facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोहरे के कारण दिल्ली से नौ विमानों को मुंबई-जयपुर भेजा

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक रहा।

Last Updated- January 14, 2024 | 10:56 PM IST
Due to fog, nine planes were sent from Delhi to Mumbai-Jaipur

खराब मौसम के कारण रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 9 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन उड़ानों में एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है और इन्हें सुबह 4 बजकर 30 मिनट से साढ़े दस बजे के बीच जयपुर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण जिस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को शुरू में मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था, उसे बाद में जयपुर भेजा गया।

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की।

First Published - January 14, 2024 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट