facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल: PM मोदी

Advertisement

मोदी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में कहा कि यह भारत, भारतीय कंपनियों और यहां के निवेशकों के लिए अभूतपूर्व समय है।

Last Updated- December 08, 2023 | 11:24 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को कहा कि स्थिर सरकार, सहायक नीति प्रणाली, सुधारों के जरिए बदलाव की मानसिकता और विकास को लेकर दृढ़ता आदि मिलकर भारतीय कंपनियों और निवेशकों को निवेश का सुनहरा अवसर लाए हैं।

मोदी ने यहां उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में कहा कि यह भारत, भारतीय कंपनियों और यहां के निवेशकों के लिए अभूतपूर्व समय है। वह देश के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनके तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी। कारोबारी लिहाज से ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिला है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह भारत का समय है। यह सबसे उपयुक्त समय है।

यहां वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड को निवेश के लिए प्रमुख गंतव्य के तौर पर पेश करते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के चुनावों में जनता ने स्थिर और मजबूत सरकारों के लिए मतदान किया है।

हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में मिली जीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आकांक्षी भारत अस्थिरता नहीं चाहता। वह स्थिर सरकार चाहता है।

उन्होंने देश की ताकत, कमजोरियों और खतरों को देखते हुए आज के भारत का एक ‘स्वॉट’ विश्लेषण करने का सुझाव दिया। स्वॉट विश्लेषण में किसी की ताकत, कमजोरी, अवसर एवं खतरे का आकलन किया जाता है। मोदी ने कहा कि हम हर जगह आकांक्षाएं, आशा, आत्मविश्वास, नवाचार और अवसर देखते हैं। आपको नीति-संचालित शासन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक स्थिरता के लिए देश की जनता का दृढ़ संकल्प देखेंगे।

मोदी ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कारोबारियों से उत्तराखंड में निवेश करने और इसकी विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। शिखर सम्मेलन में 2.5 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने थे, लेकिन इस लक्ष्य को कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पार कर लिया गया है। अब तक कुल तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं।

निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के लंदन, बर्मिंघम के साथ दुबई और अबू धाबी गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने धनाढ्य लोगों से देश के भीतर ही ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि देश को ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर ‘वेड इन इंडिया’ जैसे आंदोलन चलाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही प्रभावशाली उद्योगपतियों से प्रति वर्ष अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी उत्तराखंड में करने की भी अपील की।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement