facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हैदराबाद, बेंगलूरु समय के पाबंद टॉप तीन ग्लोबल हवाई अड्डों में शामिलः रिपोर्ट

अमेरिका का मिनियापोलिस-सेंट पॉल हवाई अड्डा 84.44 प्रतिशत ओटीपी के साथ दोनों सूचियों में टॉप पर है।

Last Updated- January 02, 2024 | 10:47 PM IST
Bengaluru airport

परिचालन प्रदर्शन और समय की पाबंदी के लिहाज से हैदराबाद एवं बेंगलूरु के हवाई अड्डों को दुनिया के टॉप दस हवाई अड्डों में क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रखा गया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विमानन क्षेत्र से संबंधित विश्लेषण फर्म सिरियम ने वर्ष 2023 की अपनी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) समीक्षा रिपोर्ट में भारत के तीन हवाई अड्डों- हैदराबाद, बेंगलूरु एवं कोलकाता के साथ भारतीय एयरलाइन इंडिगो को जगह दी है। समय पर उड़ान को उस उड़ान के रूप में परिभाषित किया जाता है जो निर्धारित आगमन के 15 मिनट के भीतर पहुंचती है। वहीं हवाई अड्डे के संदर्भ में इसे निर्धारित प्रस्थान के 15 मिनट के भीतर प्रस्थान के रूप में परिभाषित किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 84.42 प्रतिशत ओटीपी के साथ वैश्विक हवाई अड्डों के साथ बड़े हवाई अड्डों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर है। सिरियम ने कहा कि बेंगलूरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 84.08 प्रतिशत ओटीपी के साथ दोनों खंडों में तीसरे स्थान पर है।

Also read: करेंट अकाउंट डेफिसिट FY24 में घटकर GDP के 1% पर रहने का अनुमान- Goldman Sachs

अमेरिका का मिनियापोलिस-सेंट पॉल हवाई अड्डा 84.44 प्रतिशत ओटीपी के साथ दोनों सूचियों में टॉप पर है। वहीं मध्यम हवाई अड्डों की श्रेणी में कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा 83.91 प्रतिशत ओटीपी के साथ नौवें स्थान पर है। इस श्रेणी में जापान का ओसाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 90.71 प्रतिशत ओटीपी के साथ पहले स्थान पर है।

अगर एयरलाइन कंपनियों की बात करें, तो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 82.12 प्रतिशत ओटीपी के साथ शीर्ष पर है। यह किफायती विमानन श्रेणी में आठवें स्थान पर है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चौथे स्थान पर है। कम लागत वाले खंड में दक्षिण अफ्रीका की सैफएयर 92.36 प्रतिशत ओटीपी के साथ टॉप पर है।

First Published - January 2, 2024 | 6:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट