facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIFL अब जोड़ सकेगा कस्टमर्स, SAT ने रद्द किया सेबी का आदेश रद्द

Advertisement

पंचाट ने शेयर ब्रोकर पर लगाए गए जुर्माने को भी 1 करोड़ रुपये से घटाकर 20 लाख रुपये कर दिया है।

Last Updated- December 07, 2023 | 10:29 PM IST
IIFL Finance

प्रतिभूति अपील पंचाट (SAT) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) को दो साल तक ग्राहक जोड़ने से प्रतिबंधित करने के आदेश को गुरुवार को खारिज कर दिया। पंचाट ने शेयर ब्रोकर पर लगाए गए जुर्माने को भी 1 करोड़ रुपये से घटाकर 20 लाख रुपये कर दिया है।

बाजार नियामक ने आरोप लगाया था कि आईआईएफएल सिक्योरिटीज ग्राहक कोष को अलग बनाए रखने में विफल रही और उसने इस पैसे को अपने स्वयं की पूंजी के साथ शामिल कर गलत इस्तेमाल किया। सेबी का आरोप था कि आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने पूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया।

सेबी ने अप्रैल 2011 से जनवरी 2017 के बीच करीब एक दर्जन जांच कराई थीं। आदेश में कहा गया है, ‘हमारी नजर में, डब्ल्यूटीएम (पूर्णकालिक सदस्य) द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण गलत है। 1993 के परिपत्र में अपीलकर्ता को अलग-अलग खाते, यानी ग्राहक खाते और अपना खाता अलग-अलग रखने की आवश्यकता थी, जो अपीलकर्ता ने किया था।’

पंचाट ने कहा कि 1993 के सर्कुलर में कोई पूल अकाउंट बनाने से नहीं रोका गया था। आदेश में कहा गया, ‘पूल अकाउंट सुविधा के लिए बनाया गया था और इससे ऐसा निष्कर्ष को बढ़ावा नहीं मिला कि ग्राहक के पैसे को ब्रोकर के कोष के साथ मिलाकर गलत लाभ उठाया जाए।’ पंचाट ने कहा कि कथित प्रक्रिया वर्ष 2024 में बंद कर दी गई थी।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement