facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्री फ्लोट बढ़ने से Zomato, DLF जैसे शेयरों में बढ़ेगा निवेश

Advertisement

जोमैटो में करीब 900 करोड़ रुपये की खरीदारी हो सकती है, एसवीएफ ने इसमें अगस्त में करीब 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Last Updated- October 20, 2023 | 10:58 PM IST
stocks to buy

Stocks To Invest: जोमैटो (Zomato) , डीएलएफ (DLF) और जियो फाइनैंशियल सर्विसेज उन 9 शेयरों में शामिल हैं जो स्थानीय और वैश्विक सूचकांकों पर नजर रखने वाले एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से निवेश प्रवाह में तेजी दर्ज कर सकते हैं।

इस बदलाव इन शेयरों के फ्री फ्लोट में वृद्धि की वजह से देखा जा सकता है। प्रवर्तकों और एलआईसी तथा सॉफ्टबैंक विजन फंड जैसे बड़े संस्थानों द्वारा बिकवाली की वजह से इन शेयरों में फ्री फ्लोट बढ़ा है।

सितंबर 2023 तिमाही के लिए अपने शेयरधारिता पैटर्न का खुलासा करने पर कई और कंपनियां इस सूची में शामिल हो सकती हैं।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रिएटस ने लिखा है, ‘पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान, भारत में कंपनियों ने अपने शेयरधारिता पैटर्न का खुलासा किया है, क्योंकि सितंबर समाप्त हो गया है। हमने पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान फ्री फ्लोट में बदलाव के लिए बड़ी कंपनियों के शेयरधारिता पैटर्न पर विचार किया।’

उनका अनुमान है कि जोमैटो में करीब 900 करोड़ रुपये की खरीदारी हो सकती है, एसवीएफ ने इसमें अगस्त में करीब 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

डीएलएफ के शेयर (DLF Share) में 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह दर्ज किया जा सकता है। 1 अगस्त को संस्थापक के पी सिंह ने इस रियल एस्टेट दिग्गज में 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाकर 731 करोड़ रुपये जुटाए थे।

एलआईसी द्वारा शेयर बिक्री के बाद पीएसयू शेयरों में, एचएएल, आरईसी और पीएफसी अपना भारांक बढ़ाएंगे। दिलचस्प यह है कि अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी ग्रीन एनर्जी ने भी फ्री फ्लोट में इजाफा दर्ज किया है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement