facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ष 2030 तक 350 अरब डॉलर पर पहुंचेगा IT सेक्टर: गोपालकृष्णन

Advertisement

गोपालकृष्णन ने बेंगलूर टेक समिट के 26वें एडिशन में कहा, पिछले साल उद्योग ने करीब 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी।

Last Updated- November 30, 2023 | 7:01 AM IST
पहली बार होगा सर्विस सेक्टर का सर्वेक्षण, जीडीपी आधार वर्ष में संशोधन की तैयारी, साल के अंत तक आएंगे नतीजे Survey of service sector will be done for the first time, preparation for amendment in GDP base year, results will come by the end of the year

आईटी दिग्गज इन्फोसिस के सह-संस्थापक और विजन समूह फॉर आईटी के चेयरमैन कृष गोपालकृष्णन ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में बढ़त जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उद्योग साल 2030 तक 350 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा, जो अभी 200 अरब डॉलर है।

गोपालकृष्णन ने बेंगलूर टेक समिट के 26वें एडिशन में कहा, पिछले साल उद्योग ने करीब 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी। यह 200 अरब डॉलर का उद्योग है। उम्मीद की जा रही है कि यह साल 2030 तक बढ़कर 350 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। यह उच्च वृद्धि वाला उद्योग है और पिछले कुछ वर्षों से लगातार हर साल इसमें वृद्धि दर्ज हुई है।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग के राजस्व की वृद्धि इस वित्त वर्ष में घटकर 3 से 5 फीसदी रहने की आशंका है, जिसकी वजह आर्थिक अनिश्चिताएं और अमेरिका व यूरोप में कमजोर मांग है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह आशंका जताई है।

गोपालकृष्णन ने कहा, हां वैश्विक अर्थव्यवस्था नरमी से रूबरू हो रही है। लेकिन ये चक्र होते हैं। मध्यम से लंबी अवधि में मुझे पूरा भरोसा है कि हम 350 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे।

चैटजीपीटी और जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक के आगमन का भी आईटी समेत विभिन्न उद्योगों पर गहरा असर पड़ा है। गोपालकृष्णन ने कहा, नवंबर 2022 में चैटजीपीटी पेश हुआ और आज की तारीख में यह सबसे तेज गति से वृद्धि वाली ऐप्लिकेशन टेक्नोलॉजी बन गई है।

उन्होंने कहा कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं और जब विस्तृत तौर पर इस्तेमाल किए जाने योग्य नई तकनीकों का आगाज होता है तो कई तरह के हस्तक्षेप की दरकार होती है। हर क्षेत्र, उद्योग और ऐप्लिकेशन में बदलाव होते हैं। इनमें तकनीक, सूचना और इंटेलिजेंट सिस्टम्स से मेलजोल को लेकर होने वाला बदलाव शामिल है।

गोपालकृष्णन ने कहा, इस दौर की अदभुत बात चैट इंटरफेस के इस्तेमाल के जरिये एआई सिस्टम्स से मेलजोल की क्षमता है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 7:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement